रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को अब बस कुछ ही महीने बचे हैं। इसकी तैयारी को लेकर सभी पार्टियों ने तैयारी तेज कर दी है। वहीं सत्ता बरकरार रखने कांग्रेस ने भी जी जान लगा दिया है। चुनाव को देखते हुए कई बड़े मंत्रियों का दौरा भी लगातार जारी है।
इसी बीच खबर आ रही है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 13 अगस्त को छत्तीसगढ़ आएंगे। इसकी जानकारी PCC चीफ दीपक बैज ने दी है।
