*आरोपी अमित कुमार जाटवर उम्र 38 वर्ष निवासी बिरगहनी थाना बलौदा*
* आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा– मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 17.10.23 को थाना बलौदा को अवैध शराब बिक्री की मुखबिर सूचना मिला कि ग्राम बिरगहनी का अमित कुमार जाटवर अपने घर के सामने में बडी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करने हेतु रखा है कि सूचना रेड कार्यवाही किया गया आरोपी अपने घर में उपस्थित मिला जिसके कब्जे से एक सफेद रंग प्लास्टिक डिब्बा 15 लीटर क्षमता वाली में भरा *12 लीटर भरी हुई कच्ची महुआ शराब अवैध हाथ भठ्ठी का किमती 2400/रू मिला जिसको समक्ष गवाहों के बरामद किया गया है*।
आरोपी अमित कुमार जाटवर उम्र 38 वर्ष सा0 बिरगहनी थाना बलौदा का कृत्य अपराध धारा सदर का पाये जाने से *थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 361/23 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम का पंजीबद्ध कर विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है*।
उपरोक्त कार्यवाही मे उनि मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी बलौदा, सउनि कौशल सिदार, प्रतिभा राठौर, प्र0आर0 जगदीश अजय, गजाधर पाटनवार, केदार साहू, आरक्षक संतोष रात्रे, श्याम राठौर, अमन राजपूत, प्रहलाद निर्मलकर, संदीप सोनत का सराहनीय योगदान रहा।
