
मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा 24 अप्रैल 2023/ जिले में सचालित हाई स्कूल, हायर सेण्डरी स्कूल ओपन परीक्षा 2022-23 हेतु आज कक्षा 12 वीं की अंग्रजी विषय की परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न हुई। जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार कक्षा 12वीं की विषय अंग्रेजी की परीक्षा में कुल पंजीकृत 2275 में से 1932 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा में 343 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें। परीक्षा में आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवरीनारायण में एक नकल प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
