*आरोपी रामनारायण केंवट उम्र 63 साल निवासी धरदेई थाना शिवरीनारायण*
*आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2), 59 क आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा– मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि *अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए जिला पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है*। इसी क्रम में विशेष टीम जांजगीर एवं थाना शिवरीनारायण पुलिस द्वारा थाना स्तर से टीम गठित किया गया था मुखबीर सूचना मिला की *आरोपी रामनारायण केंवट उम्र 63 साल साकिन धरदेई अपने घर के पीछे बाड़ी में अवैध रूप से शराब बिक्री करने हेतु छिपा कर रखा है* कि सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया मौके पर आरोपी के कब्जे से *प्लास्टिक जरिकेन में अलग अलग रखे कुल 110 लीटर कच्ची हाथ भट्टी का महुआ शराब कुल कीमती 11,000/ रू को बरामद किया गया है*।
आरोपी रामनारायण केंवट उम्र 63 साल साकिन धरदेई थाना शिवरीनारायण के विरूद्ध थाना *शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 453/2023 धारा 34(2), 59 क आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विधिवत् कार्यवाही किया जाकर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है*।
उपरोक्त कार्यवाही में प्रशिक्षु डीएसपी श्री संघमराम, निरीक्षक अशोक द्विवेदी, सउनि के.के.साहू प्रआर. तारिकेश पांण्डेय एवम गठित टीम का सराहनीय योगदान रहा।
