1 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे पंडरिया ब्लॉक के रोजगार सहायक, काम बंद-कलम बंद का ऐलान

1 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे पंडरिया ब्लॉक के रोजगार सहायक, काम बंद-कलम बंद का ऐलान

0.20 साल से 8,765 रुपये मानदेय मिलने से नाराज रोजगार सहायकों ने लिया सर्वसम्मति से निर्णय, हड़ताल से मनरेगा के कार्य होंगे प्रभावित।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/पंडरिया:- पंडरिया अपनी लंबित मांगों और मानदेय में वृद्धि को लेकर पंडरिया ब्लॉक के ग्राम रोजगार सहायकों ने 1 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है प्रांतीय आह्वान पर जनपद पंचायत पंडरिया में आयोजित बैठक में ब्लॉक के सभी रोजगार सहायकों ने सर्वसम्मति से काम बंद-कलम बंद आंदोलन का समर्थन किया बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष भरत साहू ने की बैठक में रोजगार सहायकों ने कहा कि पिछले करीब 20 वर्षों से गांवों में शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं का क्रियान्वयन कराने के बावजूद उन्हें मात्र 8,765 रुपये मानदेय दिया जा रहा है समय के साथ काम की जिम्मेदारियां और तकनीकी कार्य लगातार बढ़े हैं लेकिन मानदेय में अपेक्षित वृद्धि नहीं हुई है रोजगार सहायकों का कहना है कि वर्तमान महंगाई में इतनी कम राशि से परिवार का भरण-पोषण, बच्चों की पढ़ाई और अन्य आवश्यक खर्च उठाना मुश्किल हो गया है रोजगार सहायकों ने बताया कि पहले मनरेगा के अधिकांश कार्य रजिस्टर और कागजी दस्तावेजों के माध्यम से किए जाते थे लेकिन अब पूरी व्यवस्था डिजिटल हो चुकी है ऑनलाइन हाजिरी, कार्यों की माप, भुगतान प्रक्रिया, जियो टैगिंग सहित कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मोबाइल डिवाइस के माध्यम से पूरी करनी पड़ती हैं काम का दायरा और जिम्मेदारी बढ़ने के बावजूद मानदेय में कोई संतोषजनक सुधार नहीं हुआ है।

आश्वासन से नहीं भरेगा पेट, अब आर-पार की लड़ाई:- भरत साहू

बैठक को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष भरत साहू ने कहा कि रोजगार सहायक पिछले 20 वर्षों से गांवों की सेवा करते आ रहे हैं गांवों में सड़क, तालाब और मनरेगा के विभिन्न कार्यों के क्रियान्वयन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है इसके बावजूद उन्हें आज भी बेहद कम मानदेय मिल रहा है शासन-प्रशासन के समक्ष कई बार आवेदन निवेदन और ज्ञापन के माध्यम से अपनी मांगें रखी गईं लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला है उन्होंने कहा कि अब रोजगार सहायक अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करेंगे 1 दिसंबर से सभी साथी काम बंद-कलम बंद आंदोलन में शामिल होंगे यह हड़ताल किसी के विरोध में नहीं बल्कि अपने जायज अधिकारों और सम्मानजनक मानदेय की मांग को लेकर की जा रही है जब तक मांगों का निराकरण नहीं होता तब तक आंदोलन जारी रहेगा उन्होंने सभी रोजगार सहायकों से एकजुटता बनाए रखने और आंदोलन में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की भरत साहू के संबोधन के बाद उपस्थित सभी रोजगार सहायकों ने तालियों के साथ समर्थन जताते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के निर्णय पर सहमति व्यक्त की।

ये पदाधिकारी एवं रोजगार सहायक रहे उपस्थित

बैठक में ब्लॉक/जिला उपाध्यक्ष अजय शुक्ला, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष बलवंत खांडे, कार्यकारी अध्यक्ष परमेश्वर सोनवानी, सचिव तोरण महरा, रज्जु, रामेश्वर, संतराम, सरजू, राकेश, पुन्नू, जुबराज, जानू राम सहित महिला विंग की उपाध्यक्ष रेवती साहू, प्रियंका, युवती, अंजू और सुनीता सहित ब्लॉक के सभी रोजगार सहायक उपस्थित रहे।

हड़ताल से प्रभावित हो सकते हैं मनरेगा के कार्य

रोजगार सहायकों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने से ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा एवं संबंधित योजनाओं के कार्य प्रभावित होने की आशंका है ऑनलाइन हाजिरी, कार्यों की माप, भुगतान संबंधी प्रक्रिया और अन्य प्रशासनिक कार्यों पर इसका असर पड़ सकता है रोजगार सहायकों ने शासन से मांगों पर समय रहते सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की है साथ ही चेतावनी दी है कि मांगों का निराकरण नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

————————–

Trending News

Technology