More

    *09 लाख 90 हजार का अवैध रूप से फटाखे जप्त फ्लाइंग स्कॉट /साइबर सेल की टीम की कार्यवाही*

    *09 लाख 90 हजार का अवैध रूप से फटाखे जप्त फ्लाइंग स्कॉट /साइबर सेल की टीम की कार्यवाही*

    *आरोपी*

    *(01) किशोर कुमार खन्नी उम्र 51 साल निवासी अकलतरा रोड जांजगीर*

    *(02) निर्मल गुरुनानी उम्र 38 साल निवासी वार्ड न. 16 जांजगीर थाना जांजगीर*

    * आरोपियों के कब्जे से बरामद*

    *87 नग कार्टून एवम 12 बोरी जिसमे विभिन्न प्रकार के फटाखा भरा हुआ कीमती 9,90,000/₹*

    *आरोपियों के विरुद्ध धारा 9 (ख) विस्फोटक एक्ट के तहत की गई कार्यवाही*

    मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:- अगामी विधान सभा चुनाव व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए *FST एवम SST टीम गठित किया गया है, जिसके द्वारा जिले में संदिग्ध वाहनों एवम अवैध सामान की चेकिंग की जा रही है*।

    दिनांक 22.10.2023 को टीम को मुखबीर सूचना मिला की थाना जांजगीर क्षेत्र के *दुकान में अवैध रूप से भारी मात्रा में फटाखे भंडारण कर रखा है* की सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया *आरोपी किशोर कुमार खन्नी निवासी अकलतरा रोड जांजगीर के कब्जे से 29 कार्टून जिसमे विभिन्न प्रकार के फटाखा किमती 2,40,000/ रुपया बरामद किया* जाकर थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 727/23 धारा 9 (ख) विस्फोटक अधिनियम के तहत विधिवत कार्यवाही किया गया है।

    इसी प्रकार *आरोपी निर्मल गुरुनानी निवासी वार्ड क्रमांक 16 जांजगीर के कब्जे से 58 कार्टून एवम 12 बोरी जिसमें विभिन्न प्रकार के फटाखा कीमती 7,50,000/₹ को गवाहो के समक्ष बरामद* किया जाकर आरोपी के विरुद्ध थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 728/23 धारा 9 (ख) विस्फोटक अधिनियम के तहत विधिवत कार्यवाही किया गया है।

    उपरोक्त कार्यवाही में साइबर सेल प्रभारी प्रवीण कुमार द्विवेदी फ्लाइंग स्क्वायड टीम प्रभारी श्री शिवादेव बर्मन उप अभियंता नगर पालिका जांजगीर, श्री भास्कर राठौर सहायक ग्रामीण यांत्रिकी सेवा जांजगीर एवम सायबर टीम से उप निरीक्षक पारस पटेल, आरक्षक रोहित कहरा, गिरीश कश्यप एवं थाना प्रभारी जांजगीर अशोक वैष्णव, उपनिरी भवानी सिंह चौहान, आर उमेश रत्नाकर का सराहनीय योगदान रहा।

    Trending News

    Technology