जप्त मशरूका – 1. 09 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 1350 व शराब बिक्री रकम 150 रूपये
2. 32 पाव देषी प्लेन शराब कीमती 2560 रूपये व शराब बिक्री रकम 320 रूपये।
गिरफ्तार आरोपी:-
1. कंवल सिंह खैरवार पिता स्व. हीरा सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी कडरी थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ0ग0।
2. संतोष जायसवाल उर्फ पिन्टू पिता स्व. दशरथ जायसवाल उम्र 40 वर्ष निवासी बुढ़ामहादेव मंदिर के पास रतनपुर थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ0ग0।

आशीष कश्यप बिलासपुर रतनपुर -मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि जिले में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय संतोष सिंह द्वारा चलाये जा रहे नशे के विरूद्ध आपरेशन निजात कार्यवाही पुरे बिलासपुर जिले में की जा रही है। इसी अभियान के तहत श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी(पुलिस) कोटा के मार्गदर्शन में थाना रतनपुर पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही किया जा रहा हैं इसी कड़ी में दिनांक 08/10/2023 के मुखबीर सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम कडरी में एक व्यक्ति अपने घर के बाड़ी में भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब तथा
बुढ़ामहादेव मंदिर के पास रतनपुर का एक व्यक्ति अपने घर के ऑंगन में भारी मात्रा में देशी प्लेन शराब बिक्री हेतू रखा हैं कि सूचना पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु थाना प्रभारी द्वारा दो अलग-अलग टीम गठित कर मुखबीर के बताये दोनों स्थानों में जाकर उक्त व्यक्तियों के घर के पास रेड कार्यवाही करने पर ग्राम कडरी में कंवल सिंह खैरवार के पास से 09 लीटर कच्ची महुआ शराब व शराब बिक्री रकम 150 रूपये रखे मिला व बुढ़ामहादेव मंदिर रतनपुर निवासी संतोष जायसवाल के घर ऑंगन में 32 पाव देशी प्लेन शराब व शराब बिक्री रकम 320 रूपये रखा मिलाl जिस पर उक्त आरोपियों के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट की कार्यवाही कर आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
