More

    * 05 किलो 300 ग्राम गांजा एवं बिक्री रकम 8,640/रु. के साथ आरोपी गिरफ्तार, अकलतरा पुलिस की कार्यवाही*

    *आरोपी बृजमोहन केसकर उम्र 43 वर्ष निवासी पचरी थाना अकलतरा*

    *आरोपी के विरूद्ध 20(B) NDPS एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

    मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा-मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 01.10.2023 को मुखबीर सूचना मिला की बृजमोहन केशकर द्वारा अपने कब्जे में मादक पदार्थ गांजा रखा है, की सूचना पर रेड कार्यवाही किया, पाया गया की आरोपी द्वारा अपने घर में एक नीले रंग का बैग रखा मिला जिसमें *गांजा जैसा पदार्थ भरा रखा मिला जिसे पूछने पर आरोपी द्वारा मादक पदार्थ गांजा होना तथा बैग को खोलकर देखने पर नगदी रकम 8,640/ रू एवम 05 किलो 300 ग्राम गांजा होना पाया गया* आरोपी के कब्जे से बरामद किया जाकर आरोपी के विरुद्ध थाना अकलतरा में अप.क्र.494/23 धारा 20 (B) NDPS.एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया।

    विवेचना के दौरान *आरोपी बृजमोहन केसकर उम्र 43 वर्ष साकिन पचरी थाना अकलतरा के विरुद्ध अपराध धारा का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया*।

    उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक तुलसिंह पटटवी, उप निरीक्षक लालन पटेल, सउनि अरूण कुमार सिंह, महिला प्रधान आरक्षक अनीता पाटले, आरक्षक प्रदीप दुबे, राघवेन्द्र धृतलहरे एवं साइबर टीम जांजगीर का सराहनीय योगदान रहा।

    Trending News

    Technology