More

    *01- थाना टीटी नगर पुलिस को मिली बडी सफलता, नकबजनी एवं वाहन चोरी का किया खुलासा*

    *01- थाना टीटी नगर पुलिस को मिली बडी सफलता, नकबजनी एवं वाहन चोरी का किया खुलासा*

     

    02- 01 सोने का मंगलसूत्र, 01 सोने की अंगूठी, 01 जोडी सोने के कान के टोप्स, 04 सोने की 

     चूडियाँ, 01 चांदी का कमरबंद, 02 चांदी की चेन, 02 जोडी चांदी की पायल किया जप्त 

     

    03- आरोपियो से चोरी की गई मोटर साईकिल सी.डी. डीलक्स को किया जप्त 

     

    04- आरोपी मोहसिन खान थाना श्यामला हिल्स में जिलाबदर होने से थाना टीटी नगर में धारा 14 म.प्र.रा.सु.अधिनियम का असल अपराध पंजीबद्ध किया गया 

     

    05- आरोपी मोहसिन खान के भोपाल शहर के कई थानो में 02 दर्जन के लगभग अपराध पंजीबद्ध है तथा अन्य आरोपीगण के खिलाफ भी कई थानों में अपराध पंजीबद्ध है ।  

     

    06- आरोपीगण से किया कुल 5 लाख का माल बरामद 

     

    भोपाल– फरियादिया चेतराम साहू पिता परशुराम साहू उम्र 38 साल नि. झुग्गी नं. 71 माता मंदिर सीआई होम्स के पीछे टीटी नगर भोपाल ने दिनांक 26/04/26 थाना उपस्थित आकर मौखिक रिपोर्ट किया कि दिनांक 25.04.26 सुबह 10.00 बजे मैं घर में ताला लगाकर अपने भाई के घर कजलीखेडा चला गया था। मेरी सास ने दिनांक 25.04.26 के रात्रि करीबन 11.30 बजे घर में ताला लगा देखा था। दिनांक 26.04.26 की सुबह 06.00 बजे मेरे ससुर शंकरलाल साहू जी ने मुझे फोन करके बताया कि तुम्हारे घर का ताला टूटा पडा है। खिडकी से देखने पर घर का सामान अस्त व्यस्त पडा है। फिर मैने घर आकर देखा तो मेरे घर के अंदर की अलमारी का ताला टूटा है, अलमारी में रखी 01 चांदी का कमरबंद, 02 चांदी की चेन, 02 जोडी चांदी की पायल, 01 सोने का इस्तेमाली मंगलसूत्र, 01 सोने की अंगूठी, 01 जोडी सोने के कान के टोप्स, 04 सोने की चूडियाँ, 6,000 रू नगद कुल कीमती 80,000 रूपये नही थे। कोई अज्ञात चोर मेरे घर का ताला तोडकर घर चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट करता हूं। जिसकी रिपोर्ट पर थाना टीटीनगर मे अप.क्र. 251/26 धारा 331(4),305(ए) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

     

    आरोपिया को कैसे पकडा गया- सम्पति संबंधी अपराधो पर नियंत्रण रखने एवं मुखबिर तंत्र विकसित कर शत प्रतिशत बरामदगी करने हेतु पुलिस आयुक्त श्री संजय कुमार भोपाल शहर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अवधेश गोस्वामी महोदय, पुलिस उपायुक्त श्री अखिल पटेल जोन 1, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्रीमती रश्मि अग्रवाल दुबे जोन 1 के आदेशानुसार सहायक पुलिस आयुक्त श्रीमती अंकिता खातरकर संभाग टीटी नगर भोपाल के निर्देशन मे थाना प्रभारी टीटी नगर निरीक्षक गौरव सिंह दोहर द्वारा टीम गठित की गई उक्त टीम द्वारा अज्ञात आरोपीगण की मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि माता मंदिर के पास झुग्गी मे चोरी हुई थी उसका एक आरोपी बाणगंगा दशहरा मैदान के पास खडा है जो हमराह स्टाफ के मौके पर पहुचा जहाँ एक लडका खडा दिखा जिसे पकडा नाम पता पूछा जो अपना नाम मोहसीन खान पिता सलीम खान उम्र 23 वर्ष नि. झुग्गी न. 273 प्रियदर्शनी पार्क के पास प्रताप नगर थाना श्यामला हिल्स भोपाल का होना बताया जिससे पूछताछ करने पर माता मंदिर सी.आई होम्स के पीछे अपने साथी इमरान खान , सुजीत व विधि विरोधी बालक के साथ उक्त घटना को करना स्वीकार किया आरोपी मोहसिन के बताये अन्य आरोपीयो को भी गिरफ्तार कर चोरी का मशरुका 01 सोने का मंगलसूत्र, 01 सोने की अंगूठी, 01 जोडी सोने के कान के टोप्स, 04 सोने की चूडियाँ, 01 चांदी का कमरबंद, 02 चांदी की चेन, 02 जोडी चांदी की पायल जप्त कि गई विधि विरोधी बालक एवं इमरान उर्फ चटकु ने थाना टीटी नगर से दिनांक 15/04/2026 को सरस्वती नगर से मो.सा. हीरो सीडी डिलक्स रजि.क्र MP04-NQ-6892 को चोरी किया था जिसे आरोपियो से जप्त किया गया ।

     

    आरोपी मोहसिन खान पिता सलीम खान उम्र 23 वर्ष नि. झुग्गी न 273 प्रियदर्शनी पार्क के पास प्रताप नगर श्यामला हिल्स भोपाल थाना श्यामला हिल्स को श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय नगरीय पुलिस भोपाल द्वारा एक वर्ष के लिये भोपाल एवं सीमावर्ती जिलो से जिला बदर किया गया था आरोपी द्वारा जिला बदर आदेश का उल्लघंन करने पर आरोपी के विरुद्ध 14 म.प्र राज्य सुरक्षा अधि. 1990 के तहत कार्यवाही की गई ।

     

    01- बरामद मालः- 01 सोने का मंगलसूत्र, 01 सोने की अंगूठी, 01 जोडी सोने के कान के टोप्स, 04 सोने की चूडियाँ, 01 चांदी का कमरबंद, 02 चांदी की चेन, 02 जोडी चांदी की पायल एवं हीरो सीडी डिल्कस मो.सा. MP04-NQ-6892 (कुल मशरुका कीमती 5,00,000/- रुपये )

     

    नाम आरोपीगण- 1. मोहसिन खान उर्फ पलीत पिता स्व. सलीम खान उम्र 23 वर्ष नि. म.न. 273 प्रताप

    नगर बाणगंगा थाना श्यामला हिल्स भोपाल

     

    2. इमरान खान उर्फ चटकु पिता मो.युनुस खान उम्र 22 वर्ष नि. झुग्गी न. 537 प्रताप नगर श्यामला हिल्स

    भोपाल

    आपराधिक रिकार्ड

    334@23

    202@19

    47@22

    221@26

    251@26 294]323]327]506]34 Hkknfo

    4 d lVVk ,DV

    4 d lVVk ,DV

    303¼2½ ch,u,l

    331 ¼4½] 305 ¼d½] ch-,u-,l

     

    3. सुजीत साहू उर्फ सुरजीत उर्फ जैकी पिता स्व. गंगाराम साहू उम्र 22 वर्ष नि. झुग्गी न. 189 हसनात नगर बाणगंगा श्यामला हिल्स भोपाल

    आपराधिक रिकार्ड

    1051@09

    1252@12

    286@17

    648@21

    650@21

    652@21

    418@22

    251@26 294]323]506]34 Hkknfo

    294]324 Hkknfo

    294]323]506]34 Hkknfo ¼Fkkuk ,s’kckx½

    294]323]34 Hkknfo

    294]323]327]34 Hkknfo

    25 vkElZ vf/k0

    36 ch vkc0 vf/k0

    331 ¼4½] 305 ¼d½] ch-,u-,l-

     

    4. विधि विरोधी बालक

     

    सराहनीय भूमिकाः- थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव सिंह दोहर, उनि राघवेन्द्र सिंह सिकरवार, सउनि नितेश काकोडिया , प्रआर रविन्द्र पाल, प्रआर ऋषिकेश राय , प्रआर अनंत सोमवंशी, आर अविनाश भारती, आर अरविन्द यादव, आर कपिल कौशिक, आर रितेश तिवारी,आर गोविन्द प्रजापति, आर जालम सिंह,आर सुरेन्द्र रघवंशी,आर पुष्पेन्द्र भदोरिया (तकनीकी शाखा), आर शिवशंकर(तकनीकी शाखा), आर अरविन्द जादौन (तकनीकी शाखा), मआर कृतिका परमार की सराहनीय भूमिका रही है ।

    Trending News

    Technology