♦️ *पान ठेला में चोरी करने वाले विधि से संघर्षरत बालकों पर तारबाहर पुलिस का प्रहार।*
♦️ *उक्त बालकों द्वारा थाना तोरवा सिटी कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र में भी चोरी करना स्वीकार किये ।*
♦️ *बालकों के कब्जे से चोरी गये मशरूका 115 पैकेट सिगरेट 18 पैकेट गुटखा पाउच एवं नगदी रकम किया गया जप्त ।**
♦️ *थाना तारबाहर पुलिस त्वरित कार्यवाही।* —————————————————-
*नाम आरोपी- 07 विधि से संघर्षरत बालक
———————————————

संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 22.03.2026 को प्रार्थी मनोज कुमार कुर्रे थाना आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि व्यापार विहार में रामा पार्ट के पास स्थित टीस्टाल पान ठेला व हरदास चाय दुकान में रात्रि अज्ञात चोरो के द्वारा ठेला का ताला तोडकर दुकान में रखे सिगरेट 115 पैकेट गुटका पाउच 18 पैकेट व नगदी रकम 300 रूपये को अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर ले गया कि रिपोर्ट पर थाना तारबाहर में अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण कि गंभीरता को देखते हुये तत्काल श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) को अवगत कराते व उनके द्वारा तत्काल कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। उनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) बिलासपुर श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री गगन कुमार (भापुसे) के मार्गदर्शन पर निरी. रविन्द्र अनंत थाना प्रभारी थाना तारबाहर के नेतृत्व टीम बनाकर अज्ञात चोरों की पातासाजी किया जा रहा था तभी मुखबिर से सूचना मिला कि कुछ नाबालिक बच्चे चोरी का सामान लेकर घूम रहे जिसे तत्काल थाना तलब कर सिविल कपडा में सवेदना कक्ष में ले जाकर पूछताछ करने पर रात्रि दिनांक 22. 03.2026 के रात्रि लगभग 02.30 बजे पान ठेला का ताला तोडकर दुकान में रखे सिगरेट 115 पैकेट, गुटका पाउच 18 पैकेट व नगदी रकम 300 रूपये चोरी करना स्वीकर किए व इसके पूर्व थाना तोरवा, थाना सिटी कोतवाली व सिविल लाईन थाना क्षेत्र में भी चोरी करना स्वीकार करने पर पर विधि से संघर्षरत बालको के विरुद्ध विधिवत कार्यवाही कर बाल न्यायालय में पेश किया है।
उक्त कार्यवाही में निरी. रविन्द्र अनंत, उपनिरी रामनरेश यादव, आर. भागीरथी गेंदले, राहुल राजपूत, आर राजेश श्रीवास, आर नूरुल कादिर का सराहनीय योगदान रहा।
