More

    ♦️ *धारदार हथियार लहराकर आने जाने वालों को भयभीत करने वाला आरोपी सरकंडा पुलिस की गिरफ्त में।*

    ♦️ *आरोपी के कब्जे से 1 नग तलवार किया गया जप्त।*

    ♦️ *आरोपी को गिरफतार कर न्यायालय किया गया पेश।*

    *नाम आरोपी:-*
    गोविन्द देवांगन पिता संतराम देवांगन उम्र 20 वर्ष साकिन आर.के. नगर हरश्रृंगार कालोनी, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर।

    आशीष कश्यप बिलासपुर:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आज दिनांक 16.10.2024 को टाउन भ्रमण दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि हर श्रृंगार कालोनी आर.के. नगर में एक व्यक्ति धारदार तलवार रखा है और आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिनके द्वारा तत्काल गिरफ्तारी करने निर्देशित किया गया। प्रभारी उप निरी. कृष्णा साहू के नेतृत्व में टीम मौके पर भेजा गया। मौके पर रेड कार्यवाही कर आरोपी गोविन्द देवांगन को घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिसके कब्जे से तलवार जप्त कर आर्म्स एक्ट के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

    Trending News

    Technology