More

    ♦️ *क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले फरार बदमाश पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार।*

    ♦️ *आरोपी ने अपने ही पिता के साथ किया मारपीट।*

    ♦️ *घटना कारित कर आरोपी हो गया था फरार।*

    ♦️ *आरोपी के कब्जे से बटनदार चाकू किया गया बरामद।*

    ♦️ *आरोपी को गिर. कर न्यायालय किया गया पेश।*

    *नाम आरोपी*
    कैलाश साहू पिता संतोष उर्फ डैनी साहू उम्र 21 वर्ष निवासी अशोक नगर, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर।

    आशीष कश्यप बिलासपुर :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी संतोष साहू उर्फ डैनी साहू पिता ढेलूराम साहू उम्र 52 वर्ष निवासी डीएलएस कालेज के पीछे सरकण्डा बिलासपुर का थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 11.01.2025 के रात्रि करीब 11.50 बजे इसका लड़का कैलाश साहू अपनी स्वर्गीय मां के बारे में उल्टा सीध बोल रहा था जिसे मना करने पर अश्लील गाली गलौच करते हुये जान से मारने की धमकी देते अपने पास रखे बटनदार चाकू से मारने लगा जिससे बचाव करने पर दाहिने हाथ के अंगूठा के पास चोंट लगा है लड़का कैलाश साहू मारपीट कर भाग गया है, प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया। घटना के संबंध में तत्काल पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) को अवगत कराया गया, जिनके द्वारा आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किये। जिनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री उदयन बेहार एवं सी.एस.पी (सरकंडा) श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. निलेश पाण्डेय के दिशा निर्देशन एवं नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपी कैलास साहू को अशोक नगर में घेराबंदी कर पकड़ा गया जिससे घटना के संबंध में पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार करने पर घटना में प्रयुक्त बटनदार चाकू बरामद कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

    Trending News

    Technology