*होल्हाबाग नवयुवा समिति बांकी का पर्यावरण संरक्षण की दिशा में हरित पहल।*
मुंगेली/ होल्हाबाग नवयुवा समिति बांकी एक ऐसा नाम जो गांव और आसपास के हरियाली के संरक्षण और संवर्धन की जिमेदारी बखूबी निभाते हुवे पर्यावरण संतुलन के लिए विगत सात वर्षों से पौधरोपण करते आ रही है। पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित युवाओं की टोली द्वारा पौधारोपण व संरक्षण के लिए संचालित “हरियर बांकी-सुघ्घर बांकी” अभियान के आठवें वर्ष के अंतर्गत 20 पौधों का रोपण कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से ट्री-गार्ड लगाया गया साथ ही विगत सात वर्षों में लगाएं गये पौधों में उग आए खरपतवारों की सफाई कर व विगत वर्ष लगे पौधों को जानवरों से बचाने के लिए ट्री गार्ड के ऊपर अतिरिक्त जाली लगाकर किया गया। प्रकृति संरक्षण सेवा के इस पुण्य पहल में समिति के युवाओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस अवसर पर समिति के संयोजक नागेश साहू ने कहा कि प्रकृति ने हमें जीवन निर्वाह करने के लिए अनेक सुंदर उपहार दिये हैं उनमें से पेड़ हमारे लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण उपहार हैं। हमारे स्वास्थ्य एवं समृद्धि का पेडों से बहुत गहरा सम्बन्ध है। पेड़ प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष दोनों तरह से हमारे लिए अत्यंत उपयोगी हैं। पेड़ रहंगे तभी आने वाली भविष्य सुरक्षित रह सकती है। समिति के अध्यक्ष पवन निर्मलकर ने बताया कि विगत सात वर्षों में हमारी संस्था द्वारा “हरियर बांकी-सुघ्घर बांकी” अभियान के तहत गांव में 400 से अधिक पौधे ट्री गार्ड के साथ और 500 से अधिक फेंसिंगयुक्त खुले स्थान में रोपित किये जा चुके हैं जो आज हमारे गांव बांकी को हराभरा बना कर एक अलग पहचान दे रही है। इस अवसर पर समिति के संस्थापक रामपाल सिंह, हरिओम सिंह, विकास सिंह, अनुराग सिंह, सनत साहू, संयोजक नागेश साहू, अध्यक्ष पवन निर्मलकर, योगेंद्र पूरी, मयंक कैवर्त, योगेंद्र साहू, टीकम साहू, मुकेश निर्मलकर, अमित गिरी, अश्वनी निर्मलकर, किशन निर्मलकर, टाइगर साहू, हुमन साहू, करण निर्मलकर, प्रताप रजक, चिंटू निर्मलकर, भैया राम साहू, राहुल साहू उपस्थित रहे।
