
आशीष कश्यप बिलासपुर जेल में वह रंगदारी और दूसरे कैदियों से मारपीट करता था जिसके कारण जनवरी 2024 में उसे अंबिकापुर जेल में स्थान्तरित किया गया था।
– जेल में रहने की अवधि के दौरान उस पर लगातार जेल अपराध कायम हुए हैं।
– दिनांक 04.10.25 को तबियत खराब होने की शिकायत पर उसे पुलिस गार्ड के साथ अंबिकापुर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। दिनांक 06.10.25 को वह पुलिस गार्ड को चकमा देकर अम्बिकापुर अस्पताल से फरार हो गया।
– अंबिकापुर पुलिस उसे ढूंढ रही थी, इस बीच दिनांक 07.10.25 को उसने बिलासपुर कलेक्टर के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। दिनांक 08.10.25 को जब अंबिकापुर पुलिस उसे गिरफ्तार करने बिलासपुर आई तो कथित रूप से सैनिटाइजर और दर्द निवारक गोलियों को खाने की बात कहकर वह सिम्स, बिलासपुर में भर्ती हो गया।
– येन केन प्रकरेण वह बिलासपुर जेल में ही रहना चाहता है। बिलासपुर में उसका घर है।
– उसकी पत्नी ने अम्बिकापुर जेल स्टाफ पर पैसे लेने और प्रताड़ना के आरोप लगाए है, जिसकी जांच श्री एस एस तिग्गा, डीआईजी जेल कर रहे हैं।
– अम्बिकापुर अस्पताल से बंदी मुकेश कांत के फरार होने के प्रकरण में आरक्षक मदन पैकरा को पुलिस अधीक्षक, सरगुजा ने निलंबित किया है। बंदी अभी सिम्स बिलासपुर अस्पताल में है, जिसे आज वापिस अम्बिकापुर ले जाकर जेल दाखिल करवाया जाएगा।
– बंदी मुकेश कांत को अन्य जेल स्थानान्तरित करने का आदेश आज जारी किया जाएगा।
