
*आरोपी*
*01. प्रिंस कुमार उर्फ राजा राठौर उम्र 20 वर्ष*
*02. राज कुमारी राठौर उम्र 42 वर्ष*
*सभी निवासी जांजगीर थाना जांजगीर*
*आरोपियों से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया है*
*आहत लव कुमार डोंगरे उम्र 20 साल निवासी जांजगीर को आई है गंभीर चोट*
*आहत को बेहतर इलाज के लिए किया गया है सिम्स अस्पताल बिलासपुर में भर्ती*
*03. प्रकरण में शामिल एक विधि से संघर्षरत बालक को भेजा गया बाल संप्रेक्षण गृह कोरबा*
*आरोपीयो के विरूद्ध धारा 307,294, 506बी, 323, 34 भादवि के तहत की गई कार्यवाही कर भेजा गया है न्यायिक रिमांड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि को प्रार्थीया हीरा बाई डोंगरे निवासी जांजगीर ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई की बीते रात प्रार्थियां का लड़का आहत लव कुमार डोंगरे डीजे बजाने गया था घर आकर बताया की प्रिंस राठौर ने गाली गलौच लड़ाई झगडा किया हैं, पीछे पीछे आकर पुनः आरोपी प्रिंस राठौर उसकी मां राजकुमारी और एक विधि से संघर्षरत बालक तीनो मिलकर घर के सामने आहत लव कुमार डोंगरे को गाली देने लगे जिसे प्रार्थिया के द्वारा मना करने पर *प्रिंस राठौर आवेश में आकर हत्या करने की नीयत से अपने पास रखे चाकू से प्राथिया के लड़का लव डोंगरे को सीना, पेट में प्राणघातक हमला कर चोट पहुंचाया और राजकुमारी और अपचारी बालक ने जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट किए* की रिपोर्ट पर आरोपीयो के विरुद्ध अपराध क्रमांक 625/23 धारा 307, 294, 506बी, 323, 34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान *01.आरोपी प्रिंस कुमार राठौर उर्फ राजा उम्र 24 वर्ष 02. राज कुमारी राठौर उम्र 42 वर्ष निवासी जांजगीर को घटना के संबंध मे पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने पर घटना में प्रयुक्त चाकू को बरामद कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है तथा प्रकरण में शामिल विधि से संघर्षरत बालक को बाल संप्रेक्षण गृह कोरबा भेजा गया है।*
उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक अशोक वैष्णव थाना प्रभारी जांजगीर उपनिरीक्षक राजेश साह, प्रधान आर. आलोक शर्मा एवं अन्य स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
