More

    *स्वर्णा लेडीज ग्रुप के विशाल गरबे से शुभारंभ*

    हिमांशु सिंह ठाकुर-ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

    रायपुर/कवर्धा/पंडरिया:- नगर की शान स्वर्णा लेडीज ग्रुप द्वारा लगातार तीसरे वर्ष भी महिलाओं के लिए विशाल और अत्यंत अनुशासित गरबे का आयोजन स्वामी आत्मानंद हाई स्कूल मैदान लोरमी रोड पंडरिया में शुभारंभ किया जा चुका है वही शक्ति के आराधना का पर्व नवरात्रि के विशेष अवसर पर इस वर्ष भी तीन दिवस 24.09.25 से 26.09.25 तक गरबे का एक बार फिर से ऐतिहासिक भव्य और विशाल गरबे का आयोजन का शुभारंभ किया गया है गरबा महोत्सव के उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि राजनांदगांव लोकसभा सांसद संतोष पाण्डेय एवं समाज सेविका रेखा पाण्डेय द्वितीय दिवस के मुख्य अतिथि पंडरिया विधायक भावना बोहरा एवं समापन समारोह 26. 09.25 के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार तोखन साहू तखतपुर विधायक तथा स्वर्णा लेडीज ग्रुप के संरक्षक धर्मजीत सिंह ठाकुर समाज सेवक सुरेंद्र सिंह छाबड़ा मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे वही स्वर्णा लेडीज ग्रुप की अध्यक्ष मीनू छाबड़ा एवं संयोजक व संचालक उमा पाठक ने बताया कि इस महोत्सव का मुख्य आकर्षण बहुत ही सुंदर गरबा पंडाल,आकर्षक लाइटिंग व्यवस्था,बैठक व्यवस्था,गन फायर अंम्ब्रेला डांस, कलर स्मोक एवं अनुशासन है जिसमें सिर्फ महिला प्रतिभागी ही भाग ले रहे हैं तथा दर्शकों को प्रवेश फैमिली एंट्री पास के माध्यम से ही दिया जाएगा वहीं इस बार भी गरबा प्रतिभागी स्थानीय के साथ साथ कबीरधाम जिले के अतिरिक्त कोरबा,बिलासपुर लोरमी से आ रहे है पंजीकृत प्रतिभागियों को 15 दिवस पूर्व से ही प्रशिक्षित सी एम डी ए डांस अकादमी विनय और उनके ग्रुप और अक्षिता श्रीवास्तव द्वारा गरबे का अभ्यास कराया जा रहा है ग्रुप के सभी सदस्यों के द्वारा अपने अपने स्तर पर जिम्मेदारियों के साथ इस ऐतिहासिक आयोजन के तैयारी कर रहे है बता दे कि ग्रुप के सक्रिय सदस्य स्मृति श्रीवास्तव ,सतनाम छाबड़ा ,रश्मि श्रीवास्तव, गुंचा सिँह, छाया सिंह ठाकुर, नीतू भट्ठ,नियति जायसवाल , निमिता ठाकुर, पिंकी दुवा, रजनी दुवा,स्वीना छाबड़ा ,ऋचा सिंग
    , गुरशीन कौर,प्रीति लूथरा,प्रियंका छाबड़ा ,एशना छाबड़ा है सभी महिलाओ के द्वारा के नगर के वरिष्ठ जनो को गरबा का आंनद लेने आमंत्रित किया गया।

    —————————————-

    Trending News

    Technology