
मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा, 15 अगस्त 2025।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जहां लोग देशभक्ति के रंग में रंगे थे, वहीं जांजगीर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्टाफ मोनिका राठौड़ ने अपने कार्य से एक अनूठा संदेश दिया। उन्होंने गर्व के साथ रक्तदान कर देश सेवा में योगदान दिया।
अक्सर रक्तदान में पुरुषों की भागीदारी अधिक देखी जाती है, लेकिन मोनिका राठौड़ ने इस परंपरा को तोड़ते हुए महिलाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया। इस अवसर पर उन्हें सम्मानित भी किया गया।
मोनिका का कहना है कि “रक्तदान एक ऐसा उपहार है, जो किसी की जिंदगी बचा सकता है, और अगर यह देशभक्ति के दिन किया जाए तो इसका महत्व और भी बढ़ जाता है।”
