*सेवा सहकारी समिति ग्राम कर्रापाली के धान खरीदी केंद्र में खरीफ़ वर्ष 2023-2024 की धान खरीदी का शुभारंभ*

आंनद राठौर ब्यूरो सक्ति:-सेवा सहकारी समिति ग्राम कर्रापाली के धान खरीदी केंद्र में खरीफ़ वर्ष 2023-2024 की धान खरीदी का शुभारंभ सोमवार को हुआ है । गाँव के किसानों की उपस्थिति में किसानों द्वारा लाये गए धान ,कांटा बाट एवं फड़ का पूजा अर्चना कर किया गया । किसान द्वारा धान तौल हेतु आवक टोकन मोबाइल एप के माध्यम से बनाया गया था इसका सोमवार को विधिपूर्वक पूजन अर्चना कर खरीदी किया गया। आज प्रथम बार के खरीदी में किसानों से 51.60 क्विंटल धान खरीदी बायो मेट्रिक सिस्टम से की गई ।
आज के धान खरीदी केंद्र कर्रापाली में धान खरीदी का शुभारंभ के दौरान कर्रापाली केंद्र के प्रबंधक गजेंद्र गवेल जी एवं कंप्यूटर ऑपरेटर कमल महंत के साथ वहा राजकुमार गवेल, राजेंद्र राठौर, छोटेलाल राठौर,योगेन्द्र गवेल, अनिल शर्मा, हीरा गवेल मोहन गवेल, सौकी सिदार वह अन्य किसान और ग्रामीण उपस्थित रहे।
