Home अन्य खबरे सेवा संकल्प अभियान के तहत गर्भवती माताओं एवं किशोरी बालिकाओं की स्वास्थ्य...

सेवा संकल्प अभियान के तहत गर्भवती माताओं एवं किशोरी बालिकाओं की स्वास्थ्य जांच

0
6

सेवा संकल्प अभियान के तहत गर्भवती माताओं एवं किशोरी बालिकाओं की स्वास्थ्य जांच

    मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में गर्भवती माताओं एवं किशोरी बालिकाओं के स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। विभिन्न स्वास्थ्य एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित गतिविधियों के दौरान गर्भवती माताओं की स्वास्थ्य जांच एवं आवश्यक टीकाकरण किया गया।

इस दौरान किशोरी बालिकाओं की हीमोग्लोबिन (HB) जांच कर उन्हें एनीमिया से बचाव, पौष्टिक आहार, व्यक्तिगत स्वच्छता एवं नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के संबंध में जानकारी दी गई। गर्भवती माताओं को नियमित स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण, संतुलित आहार एवं गर्भावस्था के दौरान आवश्यक सावधानियों के संबंध में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा मार्गदर्शन दिया गया।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही। गतिविधियों के माध्यम से महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं को समय पर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने और स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here