More

    *सुरक्षा में तैनात जवानों के लिए विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर विशाल निशुल्क स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन*

    *🔹सुरक्षा में तैनात जवानों के लिए विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर विशाल निशुल्क स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन*
    *🔹चेतना भवन पुलिस लाइन बिलासपुर में प्रातः 6:00 बजे से होगी शिविर का प्रारंभ*
    *🔹बिलासपुर पुलिस के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी कराएंगे स्वास्थ्य परीक्षण*
    *🔹विभिन्न व्याधियों के विशेषज्ञ चिकित्सक रहेंगे चिकित्सा शिविर में अपने चिकित्सकीय टीम के साथ उपस्थित*

     संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर:-,पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रामगोपाल करियारे के पर्यवेक्षण में नियमित रूप से यातायात नियमों की उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर सघन एवं सख्त कार्रवाई की जा रही है साथ ही विभिन्न विभागीय दायित्वों के निर्वहन एवं कार्यवाही में सक्रिय भूमिका निभाने वाले अधिकारियों कर्मचारियों को अपने कर्तव्य के प्रति सदैव मुस्तैद रहने के लिए निर्देश मिलते रहते हैं अतः अधिकारियों कर्मचारियों के कुशल क्षेम एवं स्वास्थ्य के प्रति सदैव संवेदनशीलता रखते हुए विशेष ध्यान रखी जा रही है। ताकि जवानों की उच्च दक्षता, स्वास्थ्य स्फूर्ति और मानसिक तत्त्परता किसी भी तरह का स्वास्थ्यगत परेशानियां से प्रभावित न हो।
    इसी क्रम में अंतर्राष्ट्रीय विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर दिनांक 7.4.2026 को चेतना भवन पुलिस लाइन बिलासपुर में “निःशुल्क विशाल स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर” बिलासपुर पुलिस के समस्त सुरक्षा अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए आयोजित की गई है। उक्त शिविर में पुलिस एवं सुरक्षा अधिकारियों एवं कर्मचारियों के हृदय रोग, श्वास रोग, छाती रोग, रक्तचाप मधुमेह, हड्डी रोग, पैथोलॉजी एवं चर्म रोग से संबंधित जांच एवं उपचार की जाएगी। साथ ही पुलिस कर्मियों को धूप से बचाव, स्वस्थ जीवन शैली, मानसिक परेशानियों एवं बीमारियों से बचाव हेतु निर्देश दिया जाएगा।
    कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पुलिस उप महानिरीक्षक एवं एसएसपी बिलासपुर श्री रजनेश सिंह, अध्यक्षता अभय गुप्ता यूनिट हेड अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर एवं संयोजक एडिशनल एसपी ट्रैफिक रामगोपाल करियारे, आई एम ए बिलासपुर एवं कोऑर्डिनेटर डॉ मोहन गुप्ता डॉ प्रमोद जायसवाल, डॉ. प्रसन्ना सिंह होंगे। शिविर में लगभग सभी पुलिस कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।
    *इस विशाल शिविर में:-*
    डॉ दीपक गुप्ता- स्वांस रोग विशेषज्ञ
    डॉ एमपी सामल हृदय रोग विशेषज्ञ
    डॉ अभिजीत रायजादा – मधुमेह रोग विशेषज्ञ
    डॉ विनय कुपटकर- रक्तचाप विशेषज्ञ
    डॉ प्रमोद जयसवाल – हड्डी रोग विशेषज्ञ
    डॉ शिरीष मिश्रा- हड्डी रोग विशेषज्ञ
    डॉ अखिलेश देवराज- पल्मोलॉजिस्ट (छाती एवं दमा रोग विशेषज्ञ)

    एवं अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकगण अपने पूरे चिकित्सा टीम के साथ चिकित्सकीय उपचार एवं सुझाव प्रदान करने हेतु उपस्थित रहेंगे।
    जिले के समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शरीर में स्वास्थ्य परीक्षण कराए जाने हेतु निर्देश जारी की गई है…

    Trending News

    Technology