0.वनांचल क्षेत्र का किया सघन दौरा कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों से की मुलाक़ात।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।
ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र से पुनः सांसद प्रत्याशी घोषित होने के बाद सांसद संतोष पांडेय लगातार विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं सांसद पांडेय ने बुधवार को बोड़ला ब्लॉक के वनांचल क्षेत्र का सघन दौरा किया इस दौरान उन्होंने विभिन्न गांव में कई विकास निर्माण कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार देश व प्रदेश में लगातार विकास कर रही है अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है केंद्र की मोदी सरकार ने गरीब,किसान महिला, युवा सभी वर्ग की चिंता कर रही है नरेंद्र मोदी सरकार देश के लोगों को आवास, शौचालय,अनाज, गैस कनेक्शन,बिजली,पानी सड़क आदि देने का काम कर रही है भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी, बरसाती वर्मा, मंडल अध्यक्ष कांशीराम उइके व मंडल उपाध्यक्ष व जनपद सदस्य नरेश चंद्रवंशी ने भी संबोधित किया सांसद पांडेय ने अमेरा में सांसद निधि से निर्मित सांस्कृतिक मंच,ग्राम दलदली में सांसद निधि से निर्मित सरस्वती शिशु मंदिर के योग भवन व खाद्य गोदाम,ग्राम तरेगांव जंगल में सरस्वती शिशु मंदिर भवन व ग्राम सिंघारी में सांस्कृतिक मंच का लोकार्पण किया प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत स्वीकृत 3 करोड़ 14 लाख 84 हजार की लागत निर्माण होने वाले बरपानी से झुरगीदादर सड़क निर्माण,3 करोड़ 87 लाख 33 हजार की लागत से निर्मित होने वाले ग्राम भरतपुर से लीलादादर सड़क निर्माण, 2 करोड़ 80 लाख 61 हजार की लागत से निर्माण होने वाले दुर्जनपुर से घाटमुंडा सड़क, 1 करोड़ 5 लाख 46 हजार की लागत से निर्माण होने वाले इंद्रीपानी से लालमाटी सड़क निर्माण, 91 लाख 45 हजार की लागत से निर्माण होने वाले दुर्जनपुर से बैगापारा सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया सांसद पांडेय ने पचराही में सांसद निधि से स्वीकृत सांस्कृतिक भवन निर्माण का भूमिपूजन किया सांसद पांडेय ने हितग्राहियों को राशन कार्ड का भी वितरण किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों से मुलाक़ात कर उनका हालचाल जाना उन्होंने ग्रामीणों से चुनाव में जीत दिलाने के लिए आशीर्वाद मांगा इस दौरान भाजपा के मंडल महामंत्री राजेश साहू,पूर्व जनपद उपाध्यक्ष बलदाऊ चंद्रवंशी नपं के सांसद प्रतिनिधि लव निर्मलकर जनपद सदस्य रजवंतीन मोहन धुर्वे कुलदीप चंद्रवंशी, दिलीप नायक, अन्य पदाधिकारीगण कार्यकर्तागण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।
*विष्णुदेव सरकार कर रही अभूतपूर्व काम*
सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि राज्य की विष्णुदेव सरकार भी अभूतपूर्व काम कर रही है राज्य में भाजपा सरकार बनते ही पहली कैबिनेट की बैठक में 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति प्रदान की गई साथ ही पुराना बकाया बोनस का भुगतान किया गया। धान की अंतर की राशि का भुगतान किया गया महतारी वंदन योजना के अंतर्गत विवाहित महिलाओं को पहली किस्त की राशि का भुगतान किया गया।
—————————————-
