सांसद संतोष पांडेय ने माननीय केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाक़ात कर जताया आभार

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।
ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडेय की अनुशंसा से कबीरधाम जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत कुल 48 सड़क एवं प्रधानमंत्री जनमन अंतर्गत जिले में कुल 7 सड़क निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने के लिए सांसद संतोष पांडेय ने दिल्ली में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया।
—————————————-
