
हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।
ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय ने दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाक़ात की। सांसद पांडेय ने कबीरधाम जिले में मेडिकल कॉलेज की शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को पत्र सौंपकर आग्रह किया मंत्री ने शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया सांसद संतोष पांडेय ने मंत्री को दिए पत्र में उल्लेख किया कि कबीरधाम जिला आदिवासी बाहुल्य जिला है जिले के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहद आवश्यकता है मेडिकल कॉलेज जिलेवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग है मेडिकल कॉलेज के अभाव में जिले के मरीजों को राजधानी रायपुर या फिर अन्य दूरस्थ स्थित बड़े शहरों में इलाज हेतु जाना पड़ता है कवर्धा से राजधानी रायपुर सहित बिलासपुर,राजनांदगांव, दुर्ग, भिलाई शहर की दूरी करीब सवा सौ किलोमीटर है जबकि कबीरधाम जिले के वनांचल क्षेत्र बार्डर की दूरी जिला मुख्यालय से करीब 80 किमी है वनांचल क्षेत्र में रहने वाले लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का बेहतर लाभ नही मिल पाता इसके चलते उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है जिले में मेडिकल कॉलेज खुल जाने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होगा साथ ही जिले का विकास भी होगा सांसद पांडेय ने गत वर्ष लोकसभा में जिले में स्वास्थ्य से संबंधित होने वाली परेशानियों का मुद्दा उठाते हुए जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने की मांग की थी साथ ही तत्कालीन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन से मुलाक़ात कर उन्हें इस बाबत पत्र भी सौंपा था उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए 60 प्रतिशत राशि केंद्र सरकार व 40 प्रतिशत राशि राज्य सरकार द्वारा दिया जाना है।
—————————————-
