नई दिल्ली| एसएससी यानी कर्मचारी चयन आयोग ने एमटीएस के हजारों पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इन भर्तियों के लिए इस समय ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है. इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 21 जुलाई 2023 तक आवेदन कर सकते हैं. कुल पदों की संख्या 3954 है. आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर विजिट करना होगा.
आपको बता दें कि एसएससी के द्वारा यह भर्तियां मल्टी-टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) के खाली पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है. इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए हाल ही में एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है.
नोटिफिकेशन में कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने उम्मीदवारों से अपने फॉर्म जल्द से जल्द भरने को कहा है. आयोग ने कहा है कि लास्ट डेट का इंतजार ना करें क्योंकि किसी भी परिस्थिति में इस विंडो का विस्तार नहीं किया जाएगा.
आयोग ने कहा है कि “उम्मीदवारों के हित में यह दोहराया जाता है कि मल्टी-टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) परीक्षा, 2023 के इच्छुक उम्मीदवारों को अंतिम तिथि यानी 21.07.2023 से पहले अपना ऑनलाइन आवेदन जमा करना चाहिए. लास्ट के दिनों के दौरान सर्वर पर भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट में लॉगइन करने में असमर्थता या विफलता की संभावना से बचने के लिए अंतिम तिथि तक इंतजार न करें. उम्मीदवारों को आगे आगाह किया जाता है कि किसी भी परिस्थिति में आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि में कोई विस्तार नहीं किया जाएगा.”
फॉर्म करेक्शन की डेट
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अपने फॉर्म में किसी तरह के सुधार के लिए 26 जुलाई से 28 जुलाई तक करेक्शन विंडों खुलेगी. इसके बाद कंप्यूटर आधारित परीक्षा सितंबर में आयोजित में की जाएगी.
