More

    *समावेशी शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों एवं पालकों और अभिभावकों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित*

    तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पाण्डेय मार्गदर्शन में समावेशी शिक्षा के अंतर्गत गृह आधारित शिक्षा प्राप्त कर रहे दिव्यांग बच्चों एवं पालकों और अभिभावकों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन बीआरसी केंद्र मुंगेली में किया गया। कार्यक्रम में मुंगेली ,लोरमी एवं पथरिया ब्लॉक से कुल 12 बच्चे और 12 पालकगण शामिल हुए । इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री सी के घृतलहरे , डी.एम.सी.श्री अजयनाथ एवं एपीओ श्री अशोक कश्यप एवं बीआरपी श्री संजीव सक्सेना, प्रिया यादव, स्पेशल एजुकेटर श्री कौशल पात्रे, अरुण कुमार बघेल शामिल हुए । कार्यक्रम का संचालन स्पेशल एजुकेटर मुंगेली श्री कौशल पात्रे के द्वारा किया। कार्यक्रम में गृह आधारित दिव्यांग बच्चों के शिक्षा एवं उसके दैनिक जीवन में होने वाली क्रियाकलापों के संदर्भ में विस्तार से समझाया गया ताकि बच्चे समाज के मुख्यधारा से जुड़ सके।

    Trending News

    Technology