More

    सनी लियोन,नोरा फतेही समेत कई फिल्मी सितारों से लाइव कंसर्ट कराने के नाम पर करोड़ों की ठगी

    लखनऊ। बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन,नोरा फतेही, एक्टर टाइगर श्राफ, सिंगर गुरु रंधावा जैसे फिल्मी सितारों से लाइव कंसर्ट कराने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियो ने ऑनलाइन के माध्यम से 9 करोड़ रूपए की ठगी को अंजाम दिया है।

    श्री सुविधा फाउंडेशन द्वारा मई-2022 में लखनऊ के इकाना स्टेडियम में सन्नी लियोन का लाइव शो कराने के नाम पर बुक माई शो पर टिकट बेचे गए थे। शो के एक-दो दिन पहले ही आयोजक फोन ऑफ करके फरार हो गए। जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ लखनऊ के गोमती नगर विस्तार थाने में 3 मुकदमे दर्ज हुए।

    9 महीने बाद फाइनेंसर और ऑनलाइन टिकट बेचकर ठगी करने वाले तीन आयोजक जयंती डेरा वालिया, विराज त्रिवेदी, समीर शर्मा को यूपी एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया।

    Trending News

    Technology