सभा और शिक्षा न्याय यात्रा कर किया युक्ति युक्त करण का विरोध

लोरमी: संविधान बचाओ यात्रा एवं सभा का आयोजन ब्लॉक काँग्रेस कमेटी लोरमी में किया गया। जिसके मुख्य अतिथि राष्ट्रीय काँग्रेस सचिव और भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव रहे।
काँग्रेस कार्यकर्ताओं ने रेस्ट हॉउस लोरमी से पैदल यात्रा करते हुए रानीगांव स्थित भवन में सभा का आयोजन किया।जिसमें मुख्य अतिथि यादव ने संबोधित करते हुए कहा
आपको तय करना है देश कैसे चलाना है। मौलिक अधिकार तभी मिल संविधान की सुरक्षा करेंगे।
लोरमी भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। पांच लोंगो को मंत्री जी सुनते हैं।लोरमी के गांव गांव मैं गया हूं लोंगो के जरूरतों को उप मुख्यमंत्री पूरा नहीं कर पा रहे। जो पांच से ऊपर नहीं उठ पा रहे वो क्या कलोगों का विकास करेंगे। इस आंदोलन को गांव गांव तक ले जाने की जरूरत है। बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है बीजेपी सरकार इसलिए युक्तियुक्त करण नहीं होने देंगे। नौकरी देने का वादा साय सरकार पूरा नहीं कर पा रही तभी स्कूल बंद कर रहे है।राहुल गांधी ने संविधान बचाओ न्याय यात्रा पूरे देश में निकाला जिससे संविधान की अलख अंतिम इकाई तक पहुचें। स्थानीय भवन में सभा का आयोजन किया गया। सभा मंच को जागेश्वरी वर्मा, खुशबु वैष्णव, हेमिन मंगेशकर, हेमंत मानिकपुरी, अशोक सोनवानी, मायारानी सिंह, मनीष त्रिपाठी, थानेस्वर साहू, देवेन्द्र यादव ने संबोधित करते हुए युक्तियुक्तकरण बेरोजगारी, संविधान बचाओ सम्बन्धित विचार रखे। जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में यह आंदोलन संपन्न हुआ।शिक्षा विभाग का घेराव कर SDM को ज्ञापन सौपा गया।जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मंच का संचालन ब्लाक अध्यक्ष नरेश पाटले ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अभिलाष जायसवाल, मोहन डडसेना, राजा त्रिपाठी एवं साथी ने सहयोग किया।
इनकी रही उपस्थिति
छाया विधायक थानेस्वर साहू, संजीत बनर्जी, लतारानी वैष्णव, जवाहर साहू, अरुण कुलमित्र, विद्यानंद चंद्राकर लखन कश्यप, जाकिर हुसैन, नीतेश पाठक, कौशिल्या यादव ,पार्षद सालीक बंजारे, धनंजय दुबे, शशांक वैष्णव, आकाश वैष्णव, सविता पाठक,लल्ला ठाकुर, मनोज अहिरवार, उत्तम ध्रुव, डोमन डडसेना , धनुक दीवान, लक्ष्मीनारायण जायसवाल, राजेश जायसवाल, नोहर चतुर्वेदी, राजेश चंद्राकर, लतीफ खान, परसादी यादव, लाला साहू, तोरण खाण्डे, रामजी ध्रुव, देवा मार्को, रानू चंद्राकर, मध्यम पटेल राम निहोरा कश्यप प्रकाश वैष्णव आदि
