
तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // जिला पंचायत मुंगेली में मनरेगा योजनांतर्गत कार्यरत संविदा कर्मचारी सहायक ग्रेड-03 श्री दशरथ सिंह राजपूत का आकस्मिक निधन हो जाने के कारण उनकी पत्नी श्रीमती सविता राजपूत को 01 लाख रूपये अनुकम्पा राशि प्रदान की गई है। बता दे कि श्री राजपूत 13 अक्टूबर 2019 से जिला पंचायत मुंगेली में सेवा दे रहे थे। 03 सितम्बर को ड्यूटी उपरांत कार्यालय से घर जाते समय अज्ञात वाहन से दुर्घटना हो जाने के कारण 04 सितम्बर को ईलाज के दौरान उनकी आकस्मिक मृत्यु हो गई। कलेक्टर श्री राहुल देव एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय द्वारा मृतक के परिजन को यथाशीघ्र नियमानुसार अनुकम्पा राशि दिए जाने के निर्देश दिए थे। उक्त निर्देश के परिपालन में मृतक के आश्रित परिजन को अनुकम्पा राशि प्रदान की गई है।
