
तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली — स्वर्गीय श्री टीकाराम सोनकर की वार्षिक श्राद्ध में संगीत में श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन 03 मई से 11 मई तक किया जाएगा। जिसमें कथा वाचक पंडित दीपक तिवारी , आचार्य पंडित सतीश पाठक, परायणकर्ता पंडित मनोज मिश्रा द्वारा रामायण चौक खर्रीपारा मुंगेली में दोपहर 02 बजे से हरि की इच्छा तक किया जाएगा। मुख्य यजमान के रूप में सुरेश सोनकर व श्रीमती शीतला सोनकर रहेगी। श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ के प्रथम दिन 03 मई की सुबह कलश यात्रा निकलेगी और नगर का भ्रमण किया जाएगा। तत्पश्चात वेदी स्थापना , कथा प्रारंभ होगी। पुसई बाई सोनकर एवं कैलाश रंजना सोनकर ने कलश यात्रा में शामिल होने और कथा में अधिक से अधिक सँख्या में शामिल होने के लिए आग्रह किया है।
