More

    *श्री परशुरामजी की प्रतिमा का अनावरण 19 नवंबर को*


    तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली/ नगर के ह्रदय स्थल श्री परशुराम जी चौक पुराना बस स्टैण्ड में निर्मित भगवान श्री परशुरामजी की प्रतिमा का अनावरण प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री मा श्री अरुण साव जी के कर कमलों से श्रद्धेया झांसी की रानी लक्ष्मीबाई जी के जन्मोत्सव पर 19 नवंबर को पहले हाफ में किया जाएगा।
    सर्व ब्राह्मण परिषद मुंगेली की मेहनत व विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले जी के प्रयास एवं तत्कालीन नगर पालिका अध्यक्ष श्री शैलेश पाठक के प्रस्ताव पर मूर्ति स्थापना और सौंदर्यीकरण की स्वीकृति मिली थी।
    कार्यक्रम की तैयारी में नगर पालिका के अध्यक्ष रोहित शुक्ला उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा एवं पार्षद गण, जनप्रतिनिधि, सीएमओ एवं स्टॉफ तथा सर्वब्राह्मण परिषद मुंगेली के सदस्य लगे हुए हैं।
    मुख्य कार्यक्रम आगर खेल परिसर मुंगेली में आयोजित है जहां अन्य निर्माण कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया जाएगा।

    Trending News

    Technology