More

    *शोभायात्रा दौरान युवक पर आत्मघाती हमला 03 आरोपी गिरफतार*

    ’’शोभायात्रा दौरान युवक पर आत्मघाती हमला 03 आरोपी गिरफतार
    ’’ रैली के भीड में रंजिश पर युवक पर चाकू से हमला तोरवा पुलिस ने किया गिरफतार
    —————————————————-
    गिरफतार आरोपी –
    01 प्रियांशु बोले पिता अरूण बोले उम्र 25 साल साकिन गुरूद्वारा के पास दयालबंद कोतवाली
    02 ओम बोले पिता अरूण बोले उम्र 23 साल साकिन गुरूद्वारा के पास दयालबंद कोतवाली
    03 के राघवेन्द्र राव उर्फ सुरेश पिता के श्रीनिवास राव उम्र 26 साल पता रिवर साईड होटल तोरवा
    जप्त मश्रूका:-
    01 एक लोहे का धारदार चाकू।

    संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर :-संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि  बिलासपुर शहर में हनुमान जयंती पर्व में जगह जगह पर शोभा यात्रा रैली निकाली गई थी प्रार्थी सन्नी श्रीवास अपने साथी सूरज साहू दोनो निवासी चांटीडीह सरकंडा पेंडलवार अस्पताल तोरवा के आगे शोभा यात्रा रैली देख रहे थे कि उसी बीच दयालबंद कोतवाली निवासी प्रियांशु बोले एवं 02 अन्य साथी के साथ आये साईड हटने की बात पर आरोपीयो के द्वारा प्रार्थी सन्नी श्रीवास एवं सूरज साहू को अकड के बात करता हैं कहते हुये गाली गलौच मारपीट करते प्रियांशु बोले अपने पास रखे धारदार चाकू से सूरज साहू के पेट वार कर दिया सन्नी श्रीवास उसे सिम्स अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराया हैं। घटना पर थाना तोरवा में उक्त धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपीयो की धरपकड कार्यवाही शुरू किया गया। आरोपी घटना के बाद से पुलिस गिरफतारी से बचने लुक छिप रहे थे तोरवा पुलिस के द्वारा सायबर सेल से आरोपीयो का लगातार लोकेशन प्राप्त कर दिनांक 05.04.2026 के कोतवाली क्षेत्र से आरोपीयो को दबिश देकर पकडा गया। आरोपी प्रियांशु बोले के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू को जप्त किया गया हैं। आरोपीयो को माननीय न्यायालय में पेश किया गया हैं।

    Trending News

    Technology