शिविर आयोजन

आशीष कश्यप बिलासपुर “”””””””””””””””””””””””””””” धर्म जागरण समन्वय एवं शहीद विनोद चौबे नगर वार्ड 32 के संयुक्त तत्वाधान में परीक्षण और कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर दिव्यांग मुक्त भारत अभियान के तहत परमार्थ निकेतन ऋषिकेश एवं महावीर सेवा सदन कोलकाता के द्वारा बिलासपुर जिले में दिव्यांग जनों को निशुल्क कृत्रिम अंग हाथ पैर एवं कैलीपर बनाकर निशुल्क देने का शिविर का आयोजन दिनांक 1 अप्रैल से 5 अप्रैल 2026 तक प्रातः 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक स्थान मखीजा सोनोग्राफी सेंटर के सामने मगरपार रोड बिलासपुर में आयोजित किया जा रहा है इसमें जरूरतमंद सभी दिव्यांग जनों को उनकी आवश्यकता अनुसार नाप लेकर तुरंत कुछ ही घंटे में कृत्रिम हाथ और पैर कोलकाता एवं इंदौर के कुशल कारीगरों एवं डॉक्टर के मार्गदर्शन में बनाकर निशुल्क दिया जा रहा है इसी कड़ी में पस्थिम दिवस के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री बिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल जी एवं विशिष्ट अतिथि पूजा विधानी जी महापौर बिलासपुर एवं श्री प्रदीप शर्मा जी नगर संघ चालक, दीपक सिंह जिला अध्यक्ष भाजपा मंच पर उपस्थित रहे। प्रथम दिवस दिवस पर लगभग 40 दिव्यांगों की उपस्थिति रही जिसमें से 24 दिव्यांगों के पैर का नाप लिए गए एवं पोलियो ग्रस्त सात दिव्यांगों के कैलिपर बनाने हेतु एवं दो लोगों के हाथ बनाने हेतु उनके नाप लिए गए तत्पश्चात सभी को दूसरे दिन 12 बजे उनके निर्मित आंग प्रदान हेतु बुलाया गया। इस दौरान उपस्थित मुख्य अतिथि अमर अग्रवाल जी नें आयोजक संस्था का ह्रदय से धन्यवाद करते हुए सराहनीय कार्य हेतु सराहना की और कहा की इस तरह निशक्त और दिव्यांग जनों की सेवा के पश्चात जो सुख और संतुस्टी मिलती है उस सुखद अनुभूति का मोल हार काई नहीं समझ पता और जो समझाता है वही महसूस कर सकता है। महापौर पूजा विधानी जी नें भी इस कार्य की प्रसंशा करते हुए शुभकामनाये दीं।
इसमें मुख्य रूप से
सेवा प्रदाता महावीर सेवा सदन कोलाकता से आये डाक्टरो एवं टेक्निसियनो का अतिथियों द्वारा अभिनन्दन एवं सम्मान किया गया। इसमें मुख्य रूप से अभय सिंह, डा ललित माखीजा भृगु अवस्थी, राजेश जिलारे,अमित तिवारी पार्षद, राजेश बिसेन, नारायण गोस्वामी, राजेंद्र शुक्ला, जगदीश साव, रवि वर्मा, बबिता ताम्रकार, आदि उपस्थित रहे ….
संपर्क करें 9907400984,9827112401,8839135006,8085589899,7987890673🙏🙏
