More

    *शासन की संवेदनशील पहल निःशुल्क श्रवण यंत्र से खिला दर्शनलाल का चेहरा*

    सफलता की कहानी

    शासन की संवेदनशील पहल निःशुल्क श्रवण यंत्र से खिला दर्शनलाल का चेहरा

    मुंगेली // मुंगेली विकासखंड के ग्राम धरमपुरा निवासी दर्शनलाल साहू ने जिला कलेक्टोरेट में आयोजित जनदर्शन में कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि उन्हें कम सुनाई देता है, जिससे उन्हें श्रवण संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस पर कलेक्टर ने संबंधित विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक श्री नदीम काजी ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर त्वरित कार्यवाही करते हुए दर्शनलाल को श्रवण यंत्र प्रदान कर दिया गया है।
    श्रवण यंत्र मिलते ही दर्शनलाल के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई। लंबे समय बाद वे स्पष्ट रूप से आवाजें सुन पा रहे हैं। उन्होंने भावुक होकर कहा कि अब वे अपने परिवारजनों और ग्रामीणों से सहज संवाद कर सकेंगे। दर्शन लाल ने शासन-प्रशासन के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनदर्शन जैसे मंच आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। यह पहल न केवल उनकी व्यक्तिगत समस्या का समाधान है, बल्कि यह दर्शाती है कि संवेदनशील प्रशासनिक व्यवस्था से समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाई जा सकती है।

    Trending News

    Technology