
तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली शासकीय प्राथमिक शाला पलानसरी संकुल केंद्र चमारी चि. विकासखंड मुंगेली में विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रतिभा मंडलोई बी. आर. सी. प्रमुख सूर्यकांत उपाध्याय सी. ए. सी. ब्रजेश्वर मिश्रा के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार भारत की भाषाई विविधता बेहतर शिक्षण अनुभूति एवं सीखने के परिणामों के लिए बहु भाषा को बढ़ावा देने भारतीय भाषा समर कैंप का आयोजन किया गया।शालाओं में भारतीय भाषा ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन पूर्व में छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आदेशित समर कैंप के साथ किया गया। आज 28 मई 2025 को समर कैंप के तीसरा दिवस चित्रकला गतिविधि का आयोजन किया गया।
