More

    *शासकीय प्राथमिक शाला गुनापुर में स्मार्ट क्लास की शुभारंभ ,स्वेटर वितरण और न्योता भोज का कार्यक्रम आयोजन*

    तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली :-शासकीय प्राथमिक शाला गुनापुर संकुल केंद्र ढोलगी विकासखंड लोरमी जिला मुंगेली में स्मार्ट क्लास शुभारंभ स्वेटर वितरण एवं न्योता भोज काआयोजन रखा गया। कार्यक्रम के आरंभ में सर्वप्रथम मां सरस्वती की प्रतिमा में दीप प्रज्वलित कर सरस्वती वंदना एवं राज्य गीत के साथ कार्यक्रम की शुरूआत किया गया। आए हुए अतिथियों का पुष्प माला एवं तिलक लगाकर विद्यालय परिवार एवं ग्राम वासियों के द्वारा स्वागत किया गया। सर्वप्रथम एचडीएफसी बैंक द्वारा सी एस आर मद के राशि से स्मार्ट क्लास बनाया गया है। जिसका शुभारंभ विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री डी एस राजपूत एवं आए हुए अतिथियों के द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर श्री सुनील शर्मा abeo सर के द्वारा बताया गया की स्मार्ट क्लास के माध्यम से हम शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की नए नए शिक्षा की जानकारी दे सकते हैं। जिससे विद्यार्थियों को सिखाने में आसानी होता है। साथी हाथ बढ़ाना सेवा समिति के द्वारा विद्यालय के समस्त विद्यार्थियों को स्वेटर वितरण किया। इस अवसर पर समिति की ओर से श्री नरेश अग्रवाल श्रीमती सीमा अग्रवाल तथा मंटी जायसवाल उपस्थित रहे।समिति के सदस्य मंटी जायसवाल ने बताया कि हमारी समिति प्रतिवर्ष ठंड के मौसम में जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर वितरण कर मदद करना ही उनके लिए सच्चा उपहार होता हैं। विद्यालय के विद्यार्थी स्वेटर पाकर बहुत आनंदित हुए। विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री डी एस राजपूत ने कहा कि किसी भी विद्यालय के विकास में एस एम सी पालक एवं ग्राम वासियों का सहयोग होना बहुत जरूरी है। ग्राम वासियों को विद्यालय को शासकीय न मानकर अपना विद्यालय समझकर चलना चाहिए। जिसका उदाहरण आज हम गुनापुर स्कूल को देखकर लगा सकते हैं। उन्होंने विद्यालय के विकास में सहयोग के लिए समस्त ग्राम वासियों को धन्यवाद दिए। व्याख्याता श्री पोषण साहू जी ने पढ़ाई के बारे में बताते हुए कहा कि जिस विद्यार्थी का सिर पुस्तक की ओर झुका रहता है उसी विद्यार्थी का सिर भविष्य में ऊंचा होता है। श्री नरेश अग्रवाल ने सभी विद्यार्थियों को अपनी-अपनी लक्ष्य बनाकर पढ़ाई करने को कहा । संकुल प्राचार्य श्री अशोक ध्रुव ने सभी विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करनी चाहिए जिससे आगामी परीक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होकर स्कूल, गांव, विकासखंड तथा जिले का नाम रोशन करे । श्री नरेश अग्रवाल जी लोरमी के द्वारा श्री राम प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूर्ण होने पर शाला में न्योता भोज का आयोजन रखा गया जिसमें खीर ,पूरी ,सब्जी, शलाद ,केला, भजिया , अचार ,पापड़ की व्यवस्था की गई। विद्यार्थी , पालक ,ग्रामवासी, एसएमसी सदस्य एवं सहायता समूह के सभी सदस्य एक साथ बैठकर भोजन का आनंद लिए। अतिथियों के द्वारा शाला परिसर का भ्रमण किया एवं और सकारात्मक सुझाव दिए। इस अवसर पर सीएससी कृष्णा राजपूत एवं मिल्लूराम यादव, शिक्षक धनंजय राजपूत ,प्रधान पाठक राम सिंह ठाकुर, लाल सिंह राजपूत ,गिरीश राजपूत, रामनाथ कुलमित्र ,भारत साहू, डीडी वैष्णव ,सहायक शिक्षक अभिजीत तिवारी, रूपेश राजपूत, हरपाल राजपूत, पूर्व उप सरपंच रेशम यादव, रसोईया कुमारी बाई साहू, सरोजिनी बैगा पंच श्रीमती शांति बाई कश्यप ,एसएमसी अध्यक्ष दीपक साहू ,दुर्गेश यादव ,संदीप निषाद, कोमल यादव, ज्ञान साहू, किशन साहू, किशन कश्यप, धर्मराज कश्यप,, लताबाई निषाद,आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम का सफल संचालन श्री अभिजीत तिवारी द्वारा किया गया।अंतिम में संस्था प्रमुख रघुनाथ राठौर के द्वारा आभार व्यक्त किया गया और कार्यक्रम समापन का धोषणा किया गया।

    Trending News

    Technology