More

    *शासकीय उचित मूल्य दुकानों में उत्साह के साथ मनाया गया “चावल उत्सव”*

    *शासकीय उचित मूल्य दुकानों में उत्साह के साथ मनाया गया “चावल उत्सव”*

    *हितग्राहियों को किया गया चावल का वितरण*

    तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली,// जिले की शासकीय उचित मूल्य दुकानों में कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार “चावल उत्सव” का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को चावल का वितरण किया गया तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान हितग्राहियों को बताया कि राज्य शासन द्वारा गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि कोई भी पात्र परिवार खाद्यान्न से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से पात्र हितग्राहियों तक समय पर खाद्यान्न पहुंचाना शासन की प्राथमिकता है। “चावल उत्सव” के माध्यम से हितग्राहियों को पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित किया गया।
    खाद्य अधिकारी ने बताया कि चावल उत्सव के दौरान विभिन्न उचित मूल्य दुकानों का निरीक्षण कर वितरण व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा उपस्थित हितग्राहियों से चर्चा कर उनकी समस्याओं और सुझावों को भी सुना गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दुकान संचालकों को निर्देश दिए कि वे शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए खाद्यान्न वितरण में पारदर्शिता और नियमितता बनाए रखें तथा हितग्राहियों को समय पर राशन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर बड़ी संख्या में हितग्राहियों ने उचित मूल्य दुकानों में पहुंचकर अपने हिस्से का चावल प्राप्त किया और शासन की इस जनकल्याणकारी पहल की सराहना की।

    Trending News

    Technology