*आरोपी नजीर खान उर्फ जल्लाद उम्र 22 वर्ष निवासी रेल्वे स्टेशन के सामने पानी टंकी के पास जवाहर पारा चांपा*
*आरोपी के विरूद्ध धारा 294, 506,327 भादवि के तहत की गई कार्यवाही*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा -मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 07.10.23 को प्रार्थी सिद्धगोपाल शुक्ला थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि आटो चलाता है की *आरोपी नजीर खान उर्फ जल्लाद खान द्वारा उसे दारू पीने के लिए पैसा मांगा, आज कमाया नही पैसा कहां पायेगे उतने मे मां बहन की गाली गलौच करने लगा मना करने पर जान से मारने की धमकी देने लगा* उस समय आटो गाडी मे बैठा गौतम शर्मा, आमिर लाल चौहान, रमेश श्रीवास तथा लक्ष्मीनरायण वस्त्रकार मौजूद थे मना करने पर नही माना। रिपोर्ट पर अपराध धारा सदर कायम कर विवेचना मे लिया गया
विवेचना दौरान आरोपी नजीर खान उर्फ जल्लाद खान उम्र 22 वर्ष सा० रेल्वे स्टेशन के सामने पानी टंकी के पास जवाहरपारा चांपा थाना चांपा को तलब कर *घटना के संबंध में पूछताछ करने पर घटना घटित करना स्वीकार किये जाने से विधिवत गिर कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है*।
उपरोक्त कार्यवाही में निरी. मनिष सिंह परिहार थाना प्रभारी चाम्पा, सउनि रामप्रसाद बघेल, आरक्षक माखन साहू, गौरी शंकर राय का सराहनिय योगदान रहा।
