
आशीष कश्यप ब्यूरो बिलासपुर– मुंगेली— गर्मियों में खुद को कूल और हाइड्रेट रखने में सही मात्रा में पानी पीना बेहद जरूरी होता है. वहीं प्रकृति की गोद में कई ऐसे मौसमी और रसीले फल मौजूद हैं, जो अपनी विशिष्टता और स्वाद से हर किसी को लुभाते हैं. ये फल न केवल स्वादिष्ट होते हैं बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होते हैं। गर्मियों में आने वाले मौसमी फल डिहाइड्रेशन से बचाव में मददगार साबित होते हैं. डॉक्टर भी मौसमी फल खाने की सलाह देते हैं. इनके सेवन से बॉडी हाइड्रेट तो रहती है. साथ ही, इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो लाभकारी होते हैं. जैसे जैसे तापमान बढ़ता है, वैसे वैसे बाजार में तरबूज़ और खरबूजे की मांग बढ़ने लगती है. बाजार में हैवी फाइबर युक्त बेलपत्र और मौसंमी भी बिकनी शुरू हो गयी है।
तरबूज़ एवं फल के थोक व्यापारी राधेश्याम देवांगन एवं विनोद देवांगन पुराना सब्जी मंडी चटीडीह बिलासपुर के द्वारा बताया कि वह विगत 35 वर्षों से मौसमी फलों की दुकान लगाते आ रहे है । उन्होंने बताया कि तरबूज़ में तीन वैरायटी आती हैं. इसमें लाल, पीला और जन्नत तरबूज़ सबसे ज्यादा सेल होता है. अप्रैल में सबसे ज्यादा लाल तरबूज़ सेल होता है. इसके बाद मई से बाजार में पीला और जन्नत तरबूज़ भी बिकना शुरू हो जाएगा. अभी तरबूज़ की कीमत 30 से 40 रुपए के बीच है. रोज़ाना कई क्विंटल तरबूज की सेल हो रही है. गर्मी बढ़ने के साथ सेल और बढ़ जाती है. लेकिन कीमत में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलता. उनके पुत्र कृष देवांगन बताते हैं कि खरबूजे की भी कई वैरायटी आती हैं. इसमें सारदा, मधुसार, जाले वाला और लाल वाला आदि. इनकी कीमत 40 रुपए से 60 रुपए किलो तक है. खरबूजे की सेल जुलाई तक होती. तब इसकी कीमत में भी इजाफा देखने को मिलता है। थोक तरबूज के लिए मोबाइल नंबर 9300764910 में संपर्क कर सकते है।
