
सुकमा:-कलेक्टर श्री हरिस. एस ने कहा कि भारत सरकार द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा जिले में प्रारंभ हो चुकी है। जिसमें भारत सरकार द्वारा चालाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का संदेश जन-जन तक पहुंचाने हेतु विविध गतिविधियों का आयोजन जा रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यात्रा कार्यक्रम का आयोजन सुव्यवस्थित तरीके से संचालन करने के निर्देश साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में दिए। संकल्प यात्रा को सफल संचालन हेतु संबंधित अधिकारी निर्धारित स्थलों पर उपस्थित रहकर प्रकरण के निराकरण, स्वास्थ्य जांच संबंधित आवश्यक परामर्श, शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत स्तर पर भूमि रिकार्ड का 100 प्रतिशत डिजिटलीकरण, ओडीएफ प्लस उपलब्धि, जल जीवन मिशन की संतृप्ति आदि की उपलब्धियों पर अभिनन्दन पत्र वितरित करने को कहा। सााथ ही यात्रा की दैनिक रिपोर्ट में प्राप्त आवेदन को एंट्री कराने के निर्देश दिए।
