More

    *लोहे का धारदार तलवार लेकर लोगो को डराने वाला 02 युवक गिरफ्तार*

    *लोहे का धारदार तलवार लेकर लोगो को डराने वाला 02 युवक गिरफ्तार मुलमुला पुलिस की कार्यवाही*

    *आरोपी*

    *(01) अतुल उर्फ विकास सिंह उम्र 25 साल*

    *(02) शिवानंद उर्फ बाला कश्यप उम्र 20 वर्ष*

    *दोनो निवासी वार्ड क्र. 10 मुलमुला थाना मुलमुला*

    * आरोपीयों के विरूद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांण्ड पर जेल*

    मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 26.10.23 को मुखबिर से सूचना मिला कि *ग्राम मुलमुला आम जगह में 02 युवक लोहे का धारदार तलवार को लेकर आने जाने वाले एवं आसपास रहने वाले व्यक्तियो को डरा धमका रहा था* कि सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया। मौके पर पाया की आरोपी अतुल उर्फ विकास सिंह एवम शिवानंद उर्फ बाला कश्यप दोनो निवासी वार्ड क्र. 10 मुलमुला *दोनो के द्वारा हाथ में तलवार लेकर लहरा रहा था जिसको घेरा बंदी कर पकड़ा हिरासत में लिया गया दोनो युवकों के कब्जे से एक एक लोहे का धारदार तलवार बरामद किया* जाकर गवाहों के समक्ष जप्त किया गया है।

    आरोपी अतुल उर्फ विकास सिंह के विरुद्ध थाना मुलमुला में अपराध क्रमांक 284/23 एवम आरोपी शिवानंद उर्फ बाला कश्यप के विरुद्ध अपराध क्रमांक 285/23 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत *अपराध पंजीबद्ध किया जाकर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 26.10.2023 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है*।

    उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी मुलमुला उप निरी. सागर पाठक,सउनि प्रमोद महार, प्र.आर. बलदेव सिंह राजपूत, रेमन सिह राजपूत आर. नफीस हुसैन, जितेन्द्र कुर्रे, मनभावन पटेल का सराहनीय योगदान रहा।

    Trending News

    Technology