➡️आरोपी सुरज शिकारी को 10 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब परिवहन करते पाये जाने पर गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
➡️ शराब परिवहन करते वाहन मोटर साइकल की राजसात की कार्यवाही

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मुंगेली, श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के द्वारा अवैध रूप से शराब, जुआ, सट्टा,गांजा तस्करी करने वालो के ऊपर कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया परिपालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय मुंगेली, श्री पंकज पटेल एवं श्रीमान अनुविभागीय पुलिस अधिकारी लोरमी श्रीमती माधुरी धिरही के मार्गदर्शन पर दिनांक 29.11.2024 को जरिये मुखबीर प्राप्त सूचना पर आरोपी सुजर शिकारी पिता मिश्रा शिकारी साकिन शिकारी डेरा परसवारा को घटना स्थल ग्राम ढोलगी परसवारा रोड़ मे नाकाबंदी कर रोककर पूछताछ करने पर अपने कब्जे में एक मोटर सायकल सीबी जेड कमांक सीजी सीजी 10 ईके 8506 से एक सफेद रंग के थैला मे रखे दो नग प्लास्टिक जेरीकेन क्षमता प्रत्येक 5-5 लीटर में कुल 10 लीटर कच्ची महुआ शराब को रखकर परिवहन करते मिला। आरोपी के द्वारा शराब रखने परिवहन करने संबंधी कोई लाइसेंस नही होना बताया है उक्त शराब को समक्ष गवाहान जप्त कर कब्जा पुलिस लिया जाकर आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने पर अपराध क 454/24 धारा 34 (2) 59 (क) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध किया जाकर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया । उक्त प्रकरण में निरीक्षक अखिलेश कुमार वैष्णव प्रधान आरक्षक बालीराम ध्रुव शेषनारायण कश्यप आरक्षक पवन गंधर्व कवि टोप्पो सैनिक कुलदीप सिंह दिलीप राजवूत थाना लोरमी की सराहनीय भूमिका रही।
