
तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली इस अवसर पर उन्होंने समाजजनों के साथ माता कर्मा का श्रद्धापूर्ण नमन कर उनका आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, साहू समाज के पदाधिकारी और ग्रामीण उपस्थित रहे।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि भक्त माता कर्मा का जीवन समाज सेवा, भक्ति और समर्पण की अद्भुत मिसाल है। उन्होंने कहा कि माता कर्मा के आदर्श हमें समाज के लिए सेवा और सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री साव ने हरदीबांध के विकास के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की। उन्होंने नवधा रामायण मंच शेड निर्माण के लिए 10 लाख रुपए और महामाया मंदिर के पास सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा की।
