
मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा अकलतरा– । थाना अकलतरा पुलिस ने रास्ता रोककर शराब पीने के लिए पैसे मांगने और मारपीट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
गिरफ्तार आरोपी
1. प्रशांत कुमार, निवासी लटीया
2. आशीष कुमार यादव, निवासी लटीया
मामला 11 सितंबर 2025 का है, जब प्रार्थी जितेन्द्र कुमार यादव (निवासी कोटमीसोनार) काम से घर लौटते समय रात करीब 9:15 बजे लटिया रेलवे ब्रिज के पास पहुंचा। उसी दौरान आरोपियों ने उसका रास्ता रोककर शराब पीने के लिए पैसे मांगे, गाली-गलौच की और मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाई।
पुलिस ने आरोपियों से घटना में प्रयुक्त स्टील का चुड़ा और काले रंग की बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल (CG11-BF-4298) जप्त की। जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा की अहम भूमिका रही।
