,,, राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर समापन

लोरमी,,,,, राजीव गाँधी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय लोरमी के राष्ट्रीय सेवा योजना बालक इकाई का सात दिवसीय शिविर कार्यक्रम अधिकारी डॉ आर एस साहू एवं सहायक शिविर प्रभारी प्रो महेंद्र पात्रें के कुशल नेतृत्व में समीपस्थ ग्राम हरदीबांध के शासकीय प्राथमिक/ पूर्व विद्यालय में 23 जनवरी से 29 जनवरी तक सांस्कृतिक कार्यकृम के साथ समाप्त हुआ। इस संदर्भ में महाविद्यालय के प्रो डॉ नरेंद्र सलूजा ने बताया है कि इस शिविर का थीम नशा मुक्त समाज के लिए युवा था । शिविर के समापन में मुख्य अतिथि के रूप में वेदराम पटेल जनपद सदस्य , अतिविशिष्ट अतिथि सुनील शर्मा सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी लोरमी, डी एस दाहिरें समन्वयक बी आर सी लोरमी, गनपत कुमार साहू (सरपंच हरदी बांध),चैत राम साहू (उपसरपंच हरदी बांध) तथा विशिष्ट अतिथि बुध राम साहू,श्रीमती तितरी साहू,धर्मेंद्र धृतलहरे ,कार्तिक राम साहू
डॉ सत्यनारायण तिवारी( प्रधानपाठक शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरदी बांध) सहित विद्यालय के शिक्षक विद्या नंद कश्यप,अमित कुमार
श्रीमती दीपा मिश्रा ,वैभव,देवीप्रसाद की गरिमामयी उपस्थिति रही । सत दिवसीय शिविर के कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ आर साहू ने बताया कि इन सात दिनों में स्वयंसेवकों के द्वारा प्रतिदिन योग, प्राणायाम,जनजागरूकता ,नशा मुक्ति अभियान, स्वच्छता ,पर्यावरण आदि के बारे में ग्रामीणों को संदेश दिया गया इसके अलावा बौद्धिक सत्र के शिविर दिनचर्या में प्रतिदिन बौद्धिक सत्र दोपहर 2:00 बजे से 4:00 बजे तक आयोजित किया जाता था इस अवसर पर जनपद पंचायत लोर मी के जनपद सदस्य श्री वेदराम पटेल ने स्वामी विवेकानंद के जीवन से युवाओं को जोड़कर अपना विचार रखा। सरपंच श्री गनपत कुमार साहू ने ग्रामीण स्वच्छता में युवा वर्ग के योगदान को राष्ट्र निर्माण में अमूल्य योगदान बताया।राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक मुंगेली डॉ नरोत्तम पूरले , कार्यक्रम अधिकारी रामबाबू मिश्र, श्री मोहन उपाध्याय, श्री कमल राजपूत ने रासेयो वॉलंटियर्स की गतिविधियों को विस्तार से समझाया। डॉ सत्यनारायण तिवारी जी ने पंच परिवर्तन एवं मानव जीवन पर अपना विचार रखा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर रूपेश साहू ने बालक बालिकाओं की अवस्था परिवर्तन से होने वाले बदलाव एवं उनके प्रभाव पर अपना विचार रखा। जिला विधिक मुंगेली से श्रीमती द्रोपती कश्यप एल ए डी वी ने कानूनी सहायता एवं प्रक्रियाओं को विस्तार से रेखांकित किया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय से आए हुए डॉक्टर पंचराम भाई जी एवं साथ में आए हुए रूहानी दीदी ने स्वयं और आत्मा को परमात्मा से जोड़ते हुए आत्मज्ञान विषय पर अपना विचार रखा। इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक डॉ एच एस राज, ने कहा कि रासेयो वॉलंटियर्स समाज व राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। बौद्धिक सत्र में प्रतिदिन अलग- अलग विषय पर अलग- अलग अतिथि आमंत्रित किए गए, जिसमें डॉ एस के जांगड़े, डॉ.एन के सलूजा, श्रीमती निधी सिंह, श्री नितेश गढ़वाल, श्रीमती हेमा आर टंडन, श्री रविंद्र कुमार श्रीवास्तव, श्रीमती गंगा गुप्ता, श्री गुरुदेव कुमार, श्री प्रतापभानु शर्मा,श्री अमित निषाद, श्री अविनाश निर्मलकर, श्री मनीष कश्यप,श्री हजारी साहू, श्री दयाराम साहू, श्री राजकुमार कश्यप,श्री राजाराम योग शिक्षक के द्वारा विभिन्न विषयों पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा संरक्षण, जल संरक्षण, विकसित भारत, स्वच्छता स्वच्छता ही सेवा,राष्ट्रीय शिक्षा नीति ,एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य, विषय पर अलग-अलग सत्र आयोजित किया गया। समापन सत्र में प्राचार्य डॉ एन के ध्रुवे ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का मुख्य उद्देश्य छात्रों में सामुदायिक सेवा के माध्यम से व्यक्तित्व विकास, सामाजिक और नागरिक जिम्मेदारी की भावना पैदा करना है, जिससे वे समाज की ज़रूरतों को समझें, समस्याओं का समाधान करें और नेतृत्व व टीम वर्क जैसे कौशल विकसित कर सकें, जिससे समग्र राष्ट्रीय विकास में योगदान हो। मुख्य अतिथि वेदराम पटेल ने कहा कि : यह छात्रों में आत्मविश्वास, नेतृत्व, अनुशासन, और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करती है। इनके अलावा डॉ एस के जांगड़े,डॉ एच एस राज,सुनील शर्मा ,डॉ सत्यनारायण तिवारी ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए ।तदोपरांत शासकीय प्राथमिक / पूर्व विद्यालय तथा राजीव गांधी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय रासेयो बालिका तथा बालक इकाई के विद्यार्थियों के द्वारा विभिन्न लोक संस्कृति से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं “नशा मुक्त समाज के लिए युवा” के माध्यम से नाट्य मंचन भी किया गया। शिविर में ललित, अवधेश,जागेश्वर, दिलीप, चंद्रेश, नंदकिशोर,गौकरण, वीरेन्द्र, भूपेंद्र,प्रवीण,चेतन, गजानन सहित 50 वॉलंटियर्स की सहभागिता रही। शिविर के समापन अवसर पर विशेष रूप से महाविद्यालय के छात्राओं द्वारा भी लोक संस्कृति से सम्बन्धित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत मनमोहक प्रस्तुति दी गई। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.एन.के.धुर्वे, डॉ.एस.के.जांगड़े, डॉ.एच.एस.राज, पी.पी.लाठिया, डॉ.नरेन्द्र सलूजा, डॉ.आर.एस.साहू, प्रो.निधि सिंह, डॉ.अर्चना भास्कर, प्रो.नितेश गढ़ेवाल, प्रो.विवेक साहू, प्रो.महेन्द्र पात्रे, प्रो.हेमा टंडन, प्रो. देवेंद्र जायसवाल, आर.के.श्रीवास्तव, एन.आर.जायसवाल, पुर्नेश जायसवाल, गंगाराम जायसवाल, श्रीमती सुषमा उपाध्याय, डॉ.गंगा गुप्ता, प्रो.अमित निषाद, प्रो.मनीष कश्यप प्रो.श्रेया श्रीवास्तव, प्रो.सुषमा डहरिया, प्रो.गुरुदेव निषाद, प्रतापभानु शर्मा, भागबली जायसवाल, अविनाश साहू मुकेश यादव, उमाशंकर राजपूत, जितेन्द्र दूबे,भारत ध्रुव, सुबुद्धि यादव आदि उपस्थित थे
