भिलाई का आरोपी पहले अकलतरा में काम करता था

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:-अकलतरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कल्याणपुर में चोरी और लूट के नीयत से घुसा लुटेरा पकड़ा गया है । लूटेरा अकलतरा में पहले रेलवे में मजदूर के रुप में काम चुका है और चोरी के आरोप में जेल जा चुका है । अकलतरा पुलिस के अनुसार
आरोपी चेतन महंती उम्र 36 साल निवासी भिलाई वार्ड नंबर 38 थाना जीआरपी भिलाई जिला दूर्ग दिनांक 24.08.2025 की रात्रि करीबन 01.00 बजे के थाना अकलतरा क्षेत्र के कल्याणपुर निवासी राकेश दास के घर अंदर घुसकर उसकी मां जो बरामदे में सोई थी । आरोपी द्वारा हाथ में हंसिया रखे थे जिसके द्वारा गले में पहने मंगल सूत्र को लूटने की कोशिश कर रहा था तो पीड़िता जाग गई और जोर से चिल्लाने लगी तो उसके घर के परिजन सब उठ गए । आरोपी द्वारा हसिया को महिला के गले के पास रखकर उसको जान से मार देने की धमकी देते हुये कहने लगा कि मेरे पास आओगे तो उसके गले को काट दूंगा और तुम लोगो को भी मार दूंगा कहते हये धमकी दे रहा था जिससे प्रार्थी व उसके भाई पिता जी काफी भयभीत हो गये । प्रार्थी की मां बचने का प्रयास कर भागने लगी तब वह आरोपी द्वारा धक्का देकर भाग रहा था जिले लोगों की मदद से आरोपी को पकड़ा जिसको सूचना थाना अकलतरा पुलिस एवं डायल 112 को सूचना मिलने पर तत्काल घटना स्थल पहुंचकर विधिवत कार्यवाही करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 405/2025 धारा 331(4),351(3),115(2),309(5) BNS कायम कर विवेचना मे लिया गया है । प्रकरण की घटना को गंभीरता से लेते हुए श्री विजय पाण्डेय पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में आरोपी चेतन महंती के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया । उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक भास्कर शर्मा, उप निरी0 बी एल कोसरिया, सउनि अशोक कश्यप, बी.पी.खाण्डेकर, प्र.आर. अनिल हंसराज का सराहनीय योगदान रहा।
