More

    *रात्रि में नैला रेलवे स्टेशन के पास नगदी रकम एवं मोबाइल को लूट कर भागने वाले 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार*

    *रात्रि में नैला रेलवे स्टेशन के पास नगदी रकम एवं मोबाइल को लूट कर भागने वाले 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार*

    *आरोपी*

    *(01) मुकेश सूर्यवंशी उम्र 18 वर्ष 07 माह*

    *(02) निखिल गुप्ता उम्र 19 वर्ष*

    *(03) विवेक खरे उम्र 19 वर्ष*

    *सभी निवासी नैला चौकी नैला थाना जांजगीर*

    * आरोपियों के कब्जे से बरामद*

    *(01) नगदी रकम 2500/₹*

    *(02) एक लोहे का एयर गन*

    *(03) एक नग चाकू*

    *(04) 10 नग मोबाइल*

    *जुमला कीमती मोबाइल 2,10,000 रुपए*

    * आरोपी के विरूद्ध धारा 392,34 भादवि 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत् कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

    मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी चंद्रकांत देवांगन निवासी अकलतरा थाना अकलतरा का दिनांक 25.11.23 को रात्रि करीबन 08.30 बजे जांजगीर में स्थित अपना मोबाइल दुकान बंद करके अकलतरा जाने के लिए नैला रेलवे स्टेशन के पास खड़ा था ट्रेन विलंब होने के कारण टहल रहा था तभी दो-तीन लड़के आकर के कहां जा रहे हो कहकर पूछने लगे और *एक लड़का अचानक से कोई लोहे के कुछ चीज से सर को मारा जो चोट लगकर खून बहने लगा और हाथ में रखे बैग जिसमें ₹20,000/ नगदी था एवं ओप्पो कंपनी का मोबाइल को लूट कर भाग गया* की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपीयों के विरुद्ध चौकी नैला में अपराध क्रमांक 842/23 धारा 392, 34 भादवी का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

    विवेचना दौरान मुखबिर सूचना मिली कि *कुछ व्यक्ति नैला तरफ मोबाइल बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है* की सूचना पर रेड कार्यवाही कर घेराबंदी कर पकड़ कर पूछने पर अपना नाम मुकेश सूर्यवंशी, निखिल गुप्ता, विवेक खरे निवासी नैला बताया जिसको मोबाइल रखने के संबंध में पूछताछ करने पर लूट का मोबाइल होना बताया गया। *आरोपियों के मेमोरंडम कथन लिया जाकर नगदी 2,500/₹, एक लोहे का एयर गन, एक नग चाकू व 10 नग मोबाइल बरामद किया गया है* तथा आरोपियों द्वारा बताया कि लूट का रकम 20 हजार में से 2,500/₹ बचना शेष रकम को खा पीकर खर्चा कर देना। विवेचना दौरान प्रकरण में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट जोड़ी गई है।

    * विवेचना दौरान आरोपी (01) मुकेश सूर्यवंशी (02) निखिल गुप्ता (03) विवेक खरे सभी निवासी नैला चौकी नैला थाना जांजगीर के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 07.12.2023 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है*

    संपूर्ण कार्यवाही में प्रशिक्षु डीएसपी संगम राम चौकी प्रभारी नैला, सहायक उप निरीक्षक रामखिलावन साहू, प्रधान आरक्षक रुद्र नारायण, आरक्षक संतोष प्रधान, राजेश कश्यप एवं साइबर सेल टीम व चौकी नैला स्टाफ का योगदान रहा।

    Trending News

    Technology