More

    * *रात्रि में घर अंदर घुसकर मारपीट करने वाले युवक के विरुद्ध पुलिस सहायता केंद्र कोटमीसोनार पुलिस की सख्त कार्रवाई*

    * *रात्रि में घर अंदर घुसकर मारपीट करने वाले युवक के विरुद्ध पुलिस सहायता केंद्र कोटमीसोनार पुलिस की सख्त कार्रवाई*

    * *प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

    * *आरोपी के विरुद्ध धारा 296, 351 (2),115(2),331 (6) BNS के तहत की गई कार्यवाही*

    * *आरोपी राम साहू उम्र 24 वर्ष ग्राम कोटमीमोनार थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा*

    मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :- मामले का सक्षिप्त* विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 01.02.26 के रात्रि 11.30 बजे के आस पास आरोपी श्रवण साहू द्वारा प्रार्थी राजू पटेल निवासी कोटमी सोनार के घर के दरवाजा को लात मारकर तोड़कर घर अंदर घुसकर प्रार्थी के बेटे को अश्लील गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए ईट की टुकड़े से हमला कर भाग गया जिसकी सूचना रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

    *मामले की गंभीरता* को देखते हुए कोटमीसोनार पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

    *उपरोक्त कार्यवाही* में ASI राजेंद्र सिंह क्षत्रिय पुलिस सहायता केंद्र कोटमीसोनार एवं स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

    Trending News

    Technology