More

    *रात्रि में खड़े ट्रेक्टर का बैटरी चोरी करने वाले, चोरी के बैटरी के साथ दो आरोपी गिरफ्तार*

    *रात्रि में खड़े ट्रेक्टर का बैटरी चोरी करने वाले, चोरी के बैटरी के साथ दो आरोपी गिरफ्तार थाना बलौदा पुलिस की कार्यवाही*

    * आरोपी*

    *(01 सुमित कुमार माथुर उम्र 18 साल निवासी पहरिया थाना बलौदा जिला जांजगीर-चांपा*

    *(02) अजय कुर्रे उम्र 26 वर्ष निवासी पहरिया थाना बलौदा जिला जांजगीर -चांपा*

    * आरोपियों के कब्जे से एक चोरी का बैटरी कीमती 3000/ रुपया एवं चोरी की घटना में प्रयुक्त मो0सा0 बरामद किया गया*

    * आरोपियों के विरूध्द धारा 379,34 भादवि का अपराध पंजीबध्द कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

    मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी योगेन्द्र तिवारी उम्र 26 वर्ष निवासी चारपारा थाना बलौदा ने दिनांक 22.12.23 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 20.12.2023 को अपने ट्रेक्टर वाहन क्रमांक सीजी-11-बीएच-7237 को अपने घर के कोठार में खडी किया था दूसरे दिन सुबह 07ः00 बजे धान ले जाने के लिए अपने कोठार में ट्रेक्टर को लेने गया तो देखा कि ट्रेक्टर में लगे बैट्री माडल नं0 BL800RMF नही था, जिसे आप पास पता किया तो कोई पता नहीं चला, कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है रिपोर्ट पर थाना बलौदा में अप0क्र0 414/23 धारा 379 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

    विवेचना के दौरान अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रही थी कि जरिये मुखबिर सूचना मिला की दो व्यक्ति मो0सा0 में एक बैटरी को प्लास्टिक के बोरी में ढक कर बलौदा सब्जी मार्केट केे पास खडे थे जो पुलिस को देखकर भागने लगे जिसे बलौदा पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकडा गया नाम पता पुछने पर सुमित कुमार माथुर, अजय कुर्रे दोनो निवासी पहरिया का होना बताया जिससे बैटरी के बारे में पुछने पर चोरी का बैटरी होना बताया।

    आरोपी सुमित कुमार माथुर एवम अजय कुर्रे का मेमोरंडम कथन लिया गया बताया की मो0सा0 क्रमांक सीजी-11- एआर 9950 में जाकर दिनांक 20-21.12.23 के रात्रि ग्राम चारपारा के कोठार में खडे ट्रेक्टर से चोरी करना तथा उसे बेचने के खरीददार ढूंढना बताये आरोपियों का कृत्य अपराध धारा सदर का पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर दिनांक 22.12.2023 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

    उपरोक्त कार्यवाही मे उप निरी. मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी बलौदा, प्र0आर0 गजाधर पाटनवार, आर0 हेमंत साहू, विनोद मनहर, श्याम राठौर, देवकुमार मरकाम, संतोष रात्रे, प्रहलाद निर्मलकर का सराहनीय योगदान रहा।

    Trending News

    Technology