More

    यूथ इंडिया क्लब अकलतरा ने “एक पेड़ पूर्वजों के नाम अभियान ” चलाकर मुक्तिधाम में रोपे छायादार एवं फलदार पौधे

    मनोज साहू – ब्यूरो जांजगीर चांपा 

    अकलतरा| सामाजिक संस्था – यूथ इंडिया क्लब अकलतरा के तत्वाधान में ” एक पेड़ पूर्वजों के नाम अभियान ” के तहत दिनांक – 05 अगस्त 2023 को नगर के कालेज रोड स्थित मुक्तिधाम एवं मिनीमाता मंगल भवन में वृहद पौधारोपण किया गया जिसमें – आंवला , छीता , गुलमोहर , कटहल , नीम्बू , आम , शीशो , नीलगिरि , बेल व जामुन के 50 पेड़ लगाये गये |

    कार्यक्रम में – संस्था के संरक्षक – मनोज साहू , अध्यक्ष – मन्नू थवाईत , उपाध्यक्ष – राजा पाण्डेय , सचिव – राज साहू , कोषाध्यक्ष – प्रहलाद पंसारी , सहसचिव – अजय राजपूत , सोशल मीडिया प्रभारी – दुर्गेश राठौर , सहसोशल मीडिया प्रभारी – सोमदेव पाण्डेय , कार्यकारिणी प्रमुख – आशीष खाण्डेल , सदस्य – चंदराम बरेठ , आदित्य केशरवानी , अमित सिंह , चौकीदार – द्वासराम एवं समस्त सदस्यगण उपस्थित रहे|

    Trending News

    Technology