More

    *युक्तियुक्तकरण के विरोध में धरना प्रदर्शन*

    मनोज साहू ब्यूरो जहांगीर चांपा :-नगरवासियों ने सोमवार को युक्तियुक्तकरण के विरोध में धरना प्रदर्शन किया है । इस विरोध प्रदर्शन के पहले अकलतरा नगरपालिका के पार्षदगणों ने कुंवर भुवन भास्कर स्कूल और कन्या शाला के एक दूसरे में समायोजन के खिलाफ पहले तो अनेक ज्ञापन सौंपा गया फिर बीईओ कार्यालय का घेराव कर चेतावनी दी गई । इस विषय में विधायक राघवेंद्र सिंह ने कहा कि नियम विरूद्ध युक्त के खिलाफ चरणबद्ध तरीके किया जाएगा । अनेक आवेदन निवेदन के बाद प्रशासन द्वारा इस मामले में गंभीर नहीं नजर आने पर आज कुंवर भुवन भास्कर सिंह स्कूल के सामने धरना प्रदर्शन किया गया और अंत में तहसीलदार को ज्ञापन सौंप कर धरना प्रदर्शन समाप्त किया गया ।

    Trending News

    Technology